UPTET 2018: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (UP TET 2018) की तारीख में बदलाव कर दिया है। जी हाँ 4 नवंबर 2018 को होने वाली यूपीटेट 2018 परीक्षा (UP TET 2018) अब 18 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही इस परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तारीख भी बता दी गई है। अधिकारिक सूचना के अनुसार यूपीटेट 2018 परीक्षा (UP TET 2018) का रिजल्ट 10 दिसंबर को जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि यूपीटेट 2018 परीक्षा (UP TET 2018) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2018 थी। अगर आप इस परीक्षा से संबंधित अधिकारिक जानकारी देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर जाकर देख सकते है। आपको बता दें कि इस बार यूपीटेट 2018 परीक्षा के अंतर्गत करीब 68 हजार शिक्षकों की भर्ती की जानी है। बताया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू हो सकती है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अभी हाल ही में हुए एक बैठक के बाद अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री चाहते है कि राज्य में शिक्षकों की भर्ती जल्द ही पूरी की जाए। साथ ही उन्होंने यूपीटेट परीक्षा 2018 ( UP TET 2018) की तारीख आगे बढ़ने की बात भी कही। आपको बता दें कि काफी समय से उम्मीदवारों द्वारा यूपीटेट 2018 की परीक्षा का इंतजार किया जा रहा है। इस परीक्षा से राज्य के लाखों परीक्षार्थीं शिक्षक बनने का सपना देखते है। आपको बता दें कि इसके साथ ही बीटीसी के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है।
इस दिन होगी बीटीसी (BTC) चौथे सेमेस्टर की परीक्षा-
यूपी बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (BTC) परीक्षाओं की तारीख भी घोषित कर दी गई है। पिछले दिनों पेपर लीक होने की वजह से रद्द की गई बीटीसी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 1 और 3 नवंबर को होगी। अगर आप बीटीसी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो 1 और 3 नवंबर को ये परीक्षा दे सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











