Hindustan Aeronautics Limited Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने ट्रेड अप्रेंटिस के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 121 है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि ये सभी पद इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, आर एंड एससी, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिक), कोपा, मशीनिस्ट (ग्राइंडर), मैकेनिक (मोटर व्हीकल), इलेक्ट्रोप्लेटर, वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) और पेंटर (सामान्य) ट्रेड अप्रेंटिस के है। अगर आप इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता रखते है तो 10 अक्टूबर 2018 से 30 अक्टूबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जाना है आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.apprenticeship.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके साथ ही एप्लिकेशन फॉर्म में रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (Hindustan Aeronautics Limited Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | ट्रेड अप्रेंटिस (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, आर एंड एससी, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिक), कोपा, मशीनिस्ट (ग्राइंडर), मैकेनिक (मोटर व्हीकल), इलेक्ट्रोप्लेटर, वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) और पेंटर (सामान्य)) |
| Organisation | हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, आर एंड एससी, ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिक), कोपा, मशीनिस्ट (ग्राइंडर), मैकेनिक (मोटर व्हीकल), इलेक्ट्रोप्लेटर, वेल्डर (गैस एवं इलेक्ट्रिक) और पेंटर (सामान्य) आदि ट्रेड में आईटीआई (ITI) किया होना जरूरी है। |
| Experience | फ्रेशर |
| Job Location | कोरवा (उत्तर प्रदेश) |
| Application Start Date | October 10, 2018 |
| Application End Date | October 30, 2018 |
| पदों की संख्या | 121 |
| आयु सीमा | अधिकतम 27 वर्ष |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा के आधार पर चयन |
ऐसे करें आवेदन (Hindustan Aeronautics Limited Recruitment 2018)-
अगर आप हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए मांगी गई योग्यता रखते है तो 10 अक्टूबर 2018 से 30 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से ईमेल के द्वारा आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार के अप्रेंटिस पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.apprenticeship.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद दिए गये ऑफिलियल ईमेल आईडी पर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ अपना रिज्यूमे मेल करना होगा। ईमेल एड्रेस है- tti.korwa@hal-india.


Click it and Unblock the Notifications











