UPSC Topper List 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे AIR 1, देखें यूपीएससी रिजल्ट चयनित अभ्‍यर्थियों की पूरी List

UPSC Result 2024 Topper List: संघ लोक सेवा आयोग ने आज 22 अप्रैल 2024 को यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम जारी किए गए। यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 आय़ोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषित किया गया है।

AIR 1 शक्ति दुबे, AIR 2 हर्षिता गोयल और AIR 3 डोंगरे अर्चित पराग

यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया। आधिकारिक वेबसाइट से उम्मीदवार अपने रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपीएससी रिजल्ट में शक्ति दुबे ने अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल किया है। सिविल सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइच upsc.gov.in या upsconline.gov.in के माध्यम से अपने रिजल्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 के अनुसार, इस वर्ष शक्ति दुबे ने अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल किया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2024 के तहत इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं ग्रूप ए और ग्रूप बी के लिए आयोग द्वारा कुल 1009 उम्मीदवारों का नाम अनुशंसित किया गया।

बता दें कि आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें आयोग द्वारा अनुशंसित उम्मीदावरों की संख्या, कुल वैकेंसी, अखिल भारतीय रैंक समेत अन्य कई जानकारियों का उल्लेख किया गया है। आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ के तहत उम्मीदवार सिविल सेवा रिजल्ट 2024 की पूरी सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

AIR 1 शक्ति दुबे, AIR 2 हर्षिता गोयल और AIR 3 डोंगरे अर्चित पराग

इस वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और केंद्रीय सेवाओं ग्रूप ए एवं ग्रूप बी में यूपीएससी द्वारा कुल 1009 योग्य उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की गई है। यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 के अनुसार, पहला स्थान शक्ति दुबे ने हासिल किया है। शक्ति दुबे ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल किया है।

वहीं दूसरे स्थान पर एआईआर 2 हर्षिता गोयल, और तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग ने अपनी जगह बना ली है। यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2024 के तहत शाह मर्गी चिराग ने रैंक 4, आकाश गर्ग ने रैंक 5, कोमल पूनिया ने रैंक 6, आयुषी बंसल ने रैंक 7, राज कृष्‍ण झा ने रैंक 8, आदि विम अवाल ने रैंक 9 और मयंक त्रिपाठी ने रैंक 10 हासिल किया है।

गौरतलब हो कि यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परिणाम 2024 बीते सितंबर में आयोजित यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2024 अंक और इस साल जनवरी और अप्रैल के बीच आयोजित की गई यूपीएससी साक्षात्कार अंकों के आधार पर तैयार किए गए हैं। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 9,92,599 अभ्यर्थियों आवेदन किया और लगभग 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। वहीं प्रीलिम्स परीक्षा में चयनित लगभग 14,627 उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2024 में हिस्सा लिया। बता दें कि मुख्य परीक्षाएं सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी। यूपीएससी साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार जनवरी-अप्रैल 2024 में आयोजित किए गए, जिसमें करीब 2845 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

यूपीएससी सीएसई टॉपर्स 2024 | UPSC Result 2024 Toppers List

AIR 1 0240782 शक्ति दुबे
AIR 2 0101571 हर्षिता गोयल
AIR 3 0867282 डोंगरेअर्चित पराग
AIR 4 0108110 शाह मर्गी चिराग
AIR 5 0833621 आकाश गर्ग
AIR 6 0818290 कोमल पूनिया
AIR 7 6902167 आयुषी बंसल
AIR 8 6613295 राज कृष्‍ण झा
AIR 9 0849449 आदि विम अवाल
AIR 10 5400180 मयंक त्रिपाठी
AIR 11 8200949 इत्ताबोयिना साई शिवानी
AIR 12 5809367 आशी शर्मा
AIR 13 5912548 हेमंत
AIR 14 0818331 अभिषेक वशि
AIR 15 1010403 बन्ना वेंकटेश
AIR 16 6907627 माधव अवाल
AIR 17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी
AIR 18 2604936 सौम्‍या मिश्रा
AIR 19 0833456 विभोर भारद्वाज
AIR 20 2200688 त्रिलोक सिंह

UPSC CSE Toppers List 2024 पूरी सूची यहां देखें

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Union Public Service Commission has released the UPSC Civil Services Final Result today on 22nd April 2024. UPSC CSE Final Result 2024 has been declared on the official website of the commission, upsc.gov.in.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+