UPSC ने जारी किया NDA/NA परीक्षा-II 2017 का रिजल्ट, यहां देखें फाइनल लिस्ट

यूपीएससी द्वारा आयोजित NDA NA II 2017 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

By Sudhir

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) की सेना, नौसेना और वायुसेना के 140वें और नौसेना अकादमी के लिए 100वें पाठ्यक्रम भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची को घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें कि ये लिस्ट पिछले साल यानि 10 सितंबर 2017 को आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद लिए गए इंटरव्यू के आधार पर तैयार की गई है।

UPSC NDA/NA परीक्षा-II 2017 का रिजल्ट जारी, देखें लिस्ट

यूपीएससी की इस अंतिम लिस्ट के आधार पर एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना के पाठ्यक्रम में उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। आपको बता दें कि कमीशन ने इस बार कुल 447 उम्मीदवारों का चयन किया है।

हालाँकि चयनित किए गये इन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी है जब तक कि वे जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता के समर्थन में आवश्यक प्रमाण पत्र कमीशन के पास जमा नही कर देते है।

अगर आप NDA/NA परीक्षा-II 2017 का रिजल्ट देखना चाहते है तो यूपीएससी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फाइनल रिजल्ट देख सकते है। हम यहां पर भी रिजल्ट की पीडीएफ फाइल अपलोड कर रहे है ताकि आप फाइनल रिजल्ट देख सके।

आपको बता दें कि आज भले ही अधिकतर भारतीय युवा विज्ञान और तकनीकी में करियर बना रहे हो, लेकिन फिर भी सैन्य सेवाओं का आकर्षण कम नही हुआ है। आज भी हर साल लाखों उम्मीदवार एनडीए जैसी टफ प्रवेश परीक्षाओं का सामना करते है ताकि भारतीय सेना में अपना करियर बना सके।

यहां देखें UPSC NDA/NA परीक्षा-II 2017 का फाइनल रिजल्ट-

ये भी पढ़ें- डिफेंस में जाना चाहते है तो 12वीं के साथ ऐसे करें NDA की तैयारी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
यूपीएससी द्वारा आयोजित NDA NA II 2017 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। NDA NA II 2017 Examination conducted by UPSC has declared the final result. If you want to see these results, you can go to UPSC's official website. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+