आज जहां अधिकतर भारतीय युवा इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में करियर बना रहे है वहीं सैन्य सेवा का आकर्षण भी कम नही हुआ है। बाकी जॉब की तरह हर साल सेना में जाने के लिए भी लाखों छात्र अप्लाई करते है। दरअसल सेना में भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए हर साल NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) की परीक्षा आयोजित की जाती है। इसमें आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और नेवल एकेडमी की संयुक्त परीक्षा होती है। ये परीक्षा देश में यूपीएससी द्वारा देश के 41 सेंटरों पर आयोजित की जाती है। अगर आप भी इस साल NDA का एग्जाम देना चाहते है तो हमारे बताये अनुसार इसकी तैयारी करे आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
योग्यता-
एनडीए में जाने के लिए आपका 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं में आपने फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ा हो तभी आप अप्लाई कर सकते है। इस साल 12वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है। इस परीक्षा के लिए उम्र सीमा 16.5 साल से 19.5 साल के बीच होना चाहिए। इसके अलावा एनडीए में जाने की एक शर्त ये भी है कि आपका अविवाहित होना जरूरी है।
ऐसे करें NDA की तैयारी-
1.पिछले साल के प्रश्नपत्रों को हल करना-
आपको बता दें कि NDA एग्जाम का पैटर्न पिछले कई सालों से नही बदला है और हर साल उसी सिलेबस में से प्रश्न पूछे जाते है। इसके अलावा एग्जाम में आने वाले प्रश्नों का पैटर्न भी हर साल की तरह ही रहता है तो ये जरूरी है कि आप पिछले सालों के प्रश्नपत्रों को हल करें। इन प्रश्नपत्रों को हल करते रहने से आपको एग्जाम पैटर्न और सवालों की कठिनता की जानकारी हो जाएगी।
2.गणित विषय को दें ज्यादा महत्व-
NDA के एग्जाम में हर साल गणित विषय का पेपर थोड़ा टफ आता है इसलिए गणित की तैयारी को ज्यादा समय दें। गणित के सवालों को आप जितना ज्यादा हल करके देखेंगे आपकी स्पीड उतनी ही बढ़ेगी। अच्छा रहेगा की इन सवालों को हल करने के लिए इन शॉर्ट कट और ट्रिक्स का इस्तेमाल करे इससे आपका समय बच जाएगा और आप बाकी विषयों को ज्यादा समय दें पाएंगे।
3.टाइम मैनेजमेंट है जरूरी-
किसी भी कॉम्पीटिटिव एग्जाम में सफलता पाने के लिए टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। खासकर NDA के एग्जाम में एनालिटिकल सवाल पूछे जाते है जिनमें ज्यादा समय लगता है इसलिए इन्हें हल करने के लिए टाइम मैनेजमेंट सीखना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आप किसी सवाल में उलझ गये हो और उसमें ज्यादा समय लग रहा हो तो उस सवाल को छोड़ दे और आगे बढ़ें।
4.स्पेस मैनेटमेंट का रखे खास ध्यान-
दरअसल NDA के एग्जाम में सवालों को हल करने के लिए रफ वर्क की बहुत ही कम जगह होती है इसलिए स्पेस का ध्यान रखे और किसी एक ही सवाल में सारी जगह खत्म न कर दें। जितना हो सके मेंटल कैलकुलेशन करने की कला सीखे क्योंकि इसके दो फायदे है एक तो स्पेस जल्दी खत्म नही होगा और दूसरा मेंटल कैलकुलेशन जल्दी हो जाता है जिससे आपका टाइम भी बचेगा।
5.करेंट अफैयर्स के लिए रोज पढ़े न्यजपेपर-
करेंट अफैयर्स की तैयारी के लिए सबसे अच्छा तरीका है रोजाना न्यूज पेपर पढ़ा जाए। करेंट अफैयर्स के लिए आप ज्यादातर नेशनल और इंटरनेशनल न्यूज पर ही फोकस करें। वहीं अगर अंग्रेजी अखबार को पढ़ेंगे तो आपकी अंग्रेजी पर भी पकड़ बनती है, जिससे परीक्षा में आपको अंग्रेजी में ज्यादा दिक्कते नही आती है।
6.मानसिक और शारीरिक मजबूती भी है जरूरी-
आप सेना में जाना चाह रहे है तो अपनी फिजिक पर आज से ही काम करना शुरू कर दें क्योंकि NDA में मानसिक के साथ-साथ आपकी शारीरिक मजबूती को भी देखा जाता है। वहीं सेना में जाने के लिए अपका मानसिक तौर पर मजबूत होना भी है जरूरी।


Click it and Unblock the Notifications












