UP Scholarship 2018-19: उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप योजना लेकर आई है। ये स्कॉलरशिप ऐसे विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माइनॉरिटी स्टूडेंट के लिए भी 941.83 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप सेंक्शन की है। ये स्कॉलरशिप राज्य के प्री-मैट्रिक यानि कक्षा 9 - 10 और पोस्ट मैट्रिक यानि कक्षा 11- 12 तक के छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाएगी। अगर आप इन दोनों स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते है तो यूपी सरकार के अधिकारिक पोर्टल http://scholarship.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है। कक्षा 9वीं-10वीं के लिए 1 जुलाई 2018 से 31 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 1 जुलाई 2018 से 10 अक्टूबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आइये जानते है इस स्कॉलरशिप की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में-

1. प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप (कक्षा 9वीं - 10वीं)-
आवेदन शुरू होने की तिथि- 1 जुलाई 2018
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 अगस्त 2018
फॉर्म पूरा भरने की अंतिम तिथि- 31 अगस्त 2018
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 6 सितंबर 2018
2.पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (कक्षा 11वीं - 12वीं)-
आवेदन शुरू होने की तिथि- 1 जुलाई 2018
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 अक्टूबर 2018
फॉर्म पूरा भरने की अंतिम तिथि- 10 अक्टूबर 2018
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 10 अक्टूबर 2018
3.पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (अन्य कोर्स)-
आवेदन शुरू होने की तिथि- 1 जुलाई 2018
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 31 अगस्त 2018
फॉर्म पूरा भरने की अंतिम तिथि- 31 अगस्त 2018
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि- 6 सितंबर 2018
यूपी स्कॉलरशिप 2018 के लिए जरूरी योग्यता-
-आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
-किसी स्कूल कॉलेज इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी का छात्र या छात्रा होना जरूरी है।
-प्री मैट्रिक कक्षा 9 के लिए 8वीं पास होने के साथ ही कक्षा 9वीं में नामांकित होना चाहिए।
-प्री मैट्रिक कक्षा 10 के लिए 9वीं पास होने के साथ ही 10वीं में नामांकित होना जरूरी है।
-पोस्ट मैट्रिक कक्षा 12 के लिए आवेदक को 11 वीं पास होने के साथ ही 12वीं कक्षा में नामांकित होना जरूरी है।
-पोस्ट मैट्रिक कक्षा 11 के लिए आवेदक को 10वीं पास होने के साथ ही 11 कक्षा में नामांकित होना जरूरी है।
-इसके अलावा अन्य कोर्सेस की स्कॉलरशिप के लिए छात्र को यूजी पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पराक्षा में नामांकित होना जरूरी है।
जरूरी दस्तावेज-
-आखिरी मार्कशीट
-जाति प्रमाण पत्र
-आय प्रमाण पत्र
-बैंक पास बुक
-फीस रसीद नंबर
-इंरोलमेंट नंबर
-आधार कार्ड
-पोस्ट पोस्ट साईज फोटो
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के छात्र या छात्रा है तो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको यूपी सरकार के अधिकारिक पोर्टल http://scholarship.up.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले अधिकारिक पोर्टल http://scholarship.up.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब यहां पर Student पर जाकर New Registration पर क्लिक करें। अगर आप पहले से रजिस्टर्ड है तो संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-02
अब आप नए रजिस्ट्रेशन पेज पर होंगे यहां पर आपको फ्रेश रजिस्ट्रेशन अगर पहली बार आवेदन कर रहे है तो नही तो Renewal पर क्लिक करना है।
स्टेप-03
अब आपके सामने स्कॉलरशिप का आवेदन फॉर्म होगा जिसमें अपनी सभी जानकारी भरनी है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।


Click it and Unblock the Notifications











