UP Assistant Teacher Result 2018: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जी हाँ अगर आपने उत्तर प्रदेश प्राइमरी स्कूल असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा में भाग लिया था तो अपना रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाना होगा। आपको बता दें कि प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के 68500 पदों के लिए भर्ती परीक्षा 27 मई को आयोजित की गई थी।

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। हालाँकि उम्मीदवारों की संख्या के मुताबिक रिजल्ट लगभग 39 प्रतिशत ही रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षा में 41556 उम्मीदवार ही सफल हुए है, जिसके बाद 68500 में से लगभग 26944 पद खाली रह जाएंगे। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब परीक्षा से जुडें लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब अपना 11 अंकों का रोल नंबर भरे और केप्चा कोड भरकर Proceed पर क्लिक करें।
स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
आपको बता दें कि इस रिजल्ट को देखने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट का सर्वर डाउन है इसलिए आप डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट करियर इंडिया हिंदी पर देख सकते है-


Click it and Unblock the Notifications











