UP 10th Compartment Result 2018: उत्तर बोर्ड से 10वीं कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल यूपी बोर्ड ने 10वीं बोर्ड कंपार्टमेंट एवं इंम्प्रूवमेंट परीक्षा 2018 के रिजल्ट घोषित कर दिए है। अगर आप यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट देखना चाहते है तो माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद की ऑफिसियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते है। आपको बता दें कि 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का पास प्रतिशत 89.41 प्रतिशत रहा जबकि 10वीं इंप्रूवमेंट परीक्षा का प्रतिशत 99.82 प्रतिशत रहा है।

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में 111 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया था, जिसमें से 85 विद्यार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे थे। इन 85 विद्यार्थियों में 75 पास हुए थे। जबकि इंप्रूवमेंट परीक्षा में 11446 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया था जिसमें से 9994 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। इंप्रूवमेंट परीक्षा में 9977 विद्यार्थी पास हुए है। यूपी बोर्ड ने कहा है कि कंपार्टमेंट रिजल्ट आ चुके है अब विद्यार्थी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर 11वीं कक्षा में एडमिशन ले सकते है। वहीं बोर्ड ने आगे कहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल भी इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें।
ऐसे देंखें 10वीं कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट का रिजल्ट (UP 10th Compartment Result 2018)-
अगर आप यूपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट और इंम्प्रूवमेंट परीक्षा 2018 का रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट https://upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब होमपेज पर हाई स्कूल (10वीं) कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट के रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब अपना रोल नंबर डालकर View Result बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
स्टेप-05
रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











