UGC NET 2018 Result Declare: CBSE NET-2018 के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UGC NET 2018 Result Declare: सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई नेट परीक्षा 2018 के रिजल्ट घोषित किए जा चुके है। ये रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट https://cbsenet.nic.in पर देखे जा सकते है।

By Sudhir

UGC NET 2018 Result Declare: सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई यूजीसी नेट परीक्षा जुलाई 2018 के रिजल्ट घोषित कर दिए गये है। जी हाँ सीबीएसई ने यूजीसी नेट 2018 के रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट https://cbsenet.nic.in पर जारी कर दिए है। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

UGC NET 2018 Result Declare: CBSE NET-2018 के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

दरअसल सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट हमेशा से ही परीक्षार्थियों के लिए परेशानी का सबक रहा है, हर बार नेट के रिजल्ट घोषित होने में 4 से 5 महीनों का समय लगता जाता था। बता दें कि इस बार यूजीसी नेट परीक्षा 8 जुलाई को देश के 91 शहरों में आयोजित की गई थी। इस बार यूजीसी नेट 2018 में कुल 11.48 लाख उम्मीदवारों ने 81 विषयों के लिए परीक्षा दी थी। यूजीसी नेट 2018 देश के 2082 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें कुल 2864 समीक्षक और 675 बोर्ड के अधिकारी केंद्रों पर निगरानी के लिए नियुक्त किए गये थे।

आपको बता दें कि सीबीएसई ने यूजीसी नेट 2018 की ओएमआर और आंसर शीट पहले ही ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी थी।

अब सीबीएसई नही करवाएगी नेट परीक्षा-

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की तरफ से अभी हाल ही में बताया गया है कि यूजीसी नेट की परीक्षा अब सीबीएसई नही करवाएगी। सीबीएसई की जगह अब यूजीसी नेट की परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा किया जाएगा। दरअसल अभी हाल ही में एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विट के जरिए बताया कि अब यूजीसी नेट की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा करवाई जाएगी।

यूजीसी नेट 2018 रिजल्ट ऐसे करें चेक-

स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://cbsenet.nic.in पर जाएं।

स्टेप-02
इसके बाद नेट 2018 के रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-03
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

ये भी पढ़ें- हरियाणा पॉवर यूटिलिटीज में असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 105 पदों पर भर्ती

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
UGC NET 2018 Result Declare: सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई नेट परीक्षा 2018 के रिजल्ट घोषित किए जा चुके है। ये रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट https://cbsenet.nic.in पर देखे जा सकते है। The result of the National Examination 2018 conducted by CBSE has been announced. These results can be seen on the official website. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+