अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में हरियाणा पॉवर यूटिलिटीज (HPUs) ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL), हरियाणा पॉवर जनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड (HPGCL), उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (UHBVNL) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVNL) के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 105 है। ये सभी पद असिस्टेंड इंजीनियर के है। अगर आप इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो 01 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।
ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
CRITERIA | DETAILS |
Name Of The Posts | असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) |
Organisation | हरियाणा पॉवर यूटिलिटीज (HPUs) |
Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 60 प्रतिशत अंको के साथ डिग्री होना जरूरी है। |
Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
Job Location | हरियाणा |
Salary Scale | 53,100 - 1,67,800 रूपये प्रतिमाह |
Application End Date | August 1, 2018 |
पदों की संख्या | 105 |
आयु सीमा | 20 - 42 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | गेट-2018 के स्कोर के आधार पर |
आवेदन फीस | 500 रूपये |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 01 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट www.hvpn.org.in, www.uhbvn.org.in & www.dhbvn.org.in में से किसी एक पर जाकर आवेदन करना होगा।