TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज 2025-26: TOEFL विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक भारतीय छात्रों का समर्थन करने के लिए एक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता है। जिसमें की प्रतिभागियों को कुल ₹1,30,000 की प्राइजमनी जीतने का अवसर मिलेगा, साथ ही ₹500 के TOEFL टेस्ट फीस कूपन और TOEFL की तैयारी के लिए ₹7,500 के ऑफिशियल रिसोर्स फ्री मिलेंगे।

TOEFL 2025 क्या है?
TOEFL 2025 (Test of English as a Foreign Language) एक मान्यता प्राप्त अंग्रेज़ी भाषा परीक्षा है, जिसे विशेष रूप से उन छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अंग्रेज़ी-भाषी देशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। यह परीक्षा छात्रों की अंग्रेज़ी भाषा की दक्षता को मापती है, जो अध्ययन, शोध, और पेशेवर कार्यों के लिए आवश्यक है। TOEFL 2025 की परीक्षा चार प्रमुख खंडों में विभाजित है: पढ़ना (Reading), सुनना (Listening), बोलना (Speaking), और लिखना (Writing)।
TOEFL के लिए कोई विशेष शैक्षिक योग्यता या आयु सीमा नहीं है; आमतौर पर, 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के छात्र इस परीक्षा में बैठ सकते हैं। परीक्षा शुल्क भारत में ₹16,900 है, और इसे ऑनलाइन या अन्य स्वीकृत भुगतान विधियों के माध्यम से अदा किया जा सकता है। परीक्षा के लिए पंजीकरण ETS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है, और यह प्रक्रिया वर्षभर उपलब्ध रहती है। TOEFL 2025 छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, क्योंकि यह अंग्रेज़ी भाषा में उनकी दक्षता को प्रमाणित करता है।
TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज क्विज़ प्रतियोगिता 2025-26
TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज क्विज प्रतियोगिता कुल 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे जो आपके विदेश में अध्ययन के बारे में जागरूकता, अंग्रेजी दक्षता और वैश्विक शिक्षा से संबंधित सामान्य ज्ञान का परीक्षण करते हैं। ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज के विजेताओं को उनके विदेश में अध्ययन के सपनों का समर्थन करने के लिए कुल ₹1,30,000 के पुरस्कार मिलेंगे।
बता दें कि जो उम्मीदवार विदेश में अध्ययन करना चाहते हैं और वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते हैं वे TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज 2025-26 के लिए 30-अप्रैल-2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज के लिए पात्रता
ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज उम्मीदवारों के विदेश में अध्ययन के सपनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है! जिसके आवेदन के लिए उम्मीदवार को निम्न प्रकार से पात्र होना आवश्यक है-
-कॉलेज के तीसरे या चौथे वर्ष में अध्ययनरत भारतीय नागरिक।
या
-दो (2) वर्ष तक का सत्यापन योग्य पूर्णकालिक या अंशकालिक पेशेवर कार्य अनुभव रखने वाला पेशेवर।
TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज 2025-26 के विजेता को कितनी धनराशि मिलेगी?
TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज 2025-26 जीतने वाले विजेताओं को निम्न प्रकार से धनराशि आवंटित की जाएगी।
- कुल पुरस्कार राशि ₹1.3 लाख
- प्रथम स्थान विजेता - ₹50,000
- द्वितीय स्थान विजेता - ₹25,000
- तृतीय स्थान विजेता - ₹25,000
- उपविजेता (3 विजेता) - ₹10,000 प्रत्येक
नोट: इसके अलावा, 25 छात्रों को ₹500 मूल्य के TOEFL कूपन के साथ-साथ मुफ़्त तैयारी संसाधन (₹7,500 मूल्य के), छात्रवृत्ति और छूट जीतने का मौका मिलेगा।
TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज 2025-26 के लिए कैसे करें आवेदन?
ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज 2025-26 के आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-
चरण 1: https://www.in.ets.org/toefl-global-scholar-challenge.html पर जाएं।
चरण 2: स्क्रीन नीचे स्क्रॉल कर Register Now पर क्लिक करें।
चरण 3: आपकी स्क्रीन पर नया प्रदर्शित होगा, अब अपना रजिस्ट्रेशन करें।
चरण 4: और लॉग इन पर क्लिक कर आवेदन करें।
चरण 5: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल संभाल कर रखें।
TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज 2025-26 के पंजीकरण करने के लिए क्या शुल्क है?
TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज के पंजीकरण के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार के शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। TOEFL ग्लोबल स्कॉलर चैलेंज 2025-26 से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications











