RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ग्रेड-2 शिक्षक परीक्षा 2018 का शेड्यूल जारी किया

RPSC 2nd Grade Teacher Examination 2018: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरपीएससी ग्रेड-2 टीचर परीक्षा 2018 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।

By Author

RPSC 2nd Grade Teacher Examination 2018: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरपीएससी ग्रेड-2 टीचर परीक्षा 2018 (RPSC 2nd Grade Teacher Examination 2018) का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी किए गये शेड्यूल के अनुसार आरपीएससी 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2018 तक विभिन्न विषयों के लिए ग्रेड-2 परीक्षा का आयोजन करेगा। इन विषयों में उर्दू, संस्कृत, विज्ञान, हिंदी, सामान्य ज्ञान, सिंधी, पंजाबी, अंग्रेजी, गणित और सामाजिक विज्ञान आदि शामिल है। इस परीक्षा के लिए आरपीएससी ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर परीक्षा शेड्यूल और परीक्षा का विवरण जारी किया है। आपको बता दें कि आरपीएससी ने 8162 वरिष्ठ शिक्षकों (RPSC 2nd Grade Teacher Examination 2018) की भर्ती के लिए सूचना जारी की थी, इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2018 थी।

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ग्रेड-2 शिक्षक परीक्षा 2018 का शेड्यूल जारी किया

पदों की संख्या इस प्रकार है-

अगर आप भी आरपीएससी ग्रेड-2 एग्जाम देने जा रहे है तो हम आपको विषयों के अनुसार पदों की संख्या के बारे में बताने जा रहे है। कुल 8162 पदों के लिए निकली इस भर्ती में हिंदी के 1507, विज्ञान के 1128, सामाजिक विज्ञान के 1878, अंग्रेजी के 788, गणित के 699, संस्कृत के 1952, उर्दू के 117, पंजाबी के 89, सिंधी के कुल 4 पद शामिल है। इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को मैट्रिक लेवल-11 के तहत सैलरी दी जाएगी।

जारी किया गया परीक्षा शेड्यूल इस प्रकार है-

-समान्य ज्ञान (ग्रुप-ए)- 28 अक्टूबर 2018

-गणित एवं सामाजिक विज्ञान- 29 अक्टूबर 2018

-सिंधी, पंजाबी और इंग्लिश- 30 अक्टूबर 2018

-सामान्य ज्ञान (ग्रुप-बी)- 31 अक्टूबर 2018

-विज्ञान और हिंदी- 1 नवंबर 2018

-उर्दू और संस्कृत- 2 नवंबर 2018

एग्जाम शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें- IGNOU B.Ed 2019: इग्नू बीएड (B.Ed) प्रोग्राम 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
RPSC 2nd Grade Teacher Examination 2018: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आरपीएससी ग्रेड-2 टीचर परीक्षा 2018 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगी। Rajasthan Public Service Commission (RPSC) has released the Exam Schedule of RPSC Grade-2 Teacher Examination 2018. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+