IGNOU B.Ed 2019: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने बीएड बैचलर ऑफ एजुकेशन पाठ्यक्रम 2019 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इग्नू से बीएड कोर्स का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। काफी लंबे समय से इस कोर्स को जनवरी 2019 सेशन से शुरू करने की अटकले चल रही थी, यूनिवर्सिटी काफी समय से कोशिश कर रही थी की बीएड पाठ्यक्रम जनवरी 2019 सेशन शुरू किया जाए। अब इग्नू ने बीएड कोर्स के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाएं है आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2018 है। अगर आप इग्नू के बीएड कोर्स के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम में हिस्सा लेना चाहते है तो ऑनलाइन माध्यम से 15 नवंबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको इग्नू की ऑफिसियल वेबसाइट https://onlineadmission.ignou.ac.in/admission पर जाना होगा।

इग्नू के बीएड कोर्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी (IGNOU B.Ed 2019)-
| कोर्स का नाम | बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) |
| यूनिवर्सिटी का नाम | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) |
| कोर्स अवधि | 2 वर्षीय |
| कोर्स माध्यम | हिंदी और इंग्लिश |
| प्रवेश परीक्षा तिथि | दिसंबर 2018 |
| शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशन अंकों के साथ बैचलर डिग्री के साथ ऐसे लोग जो ऐलिमेंट्री एजुकेशन में ट्रेनिंग ले रहे है। इसके अलावा वे लोग भी आवेदन कर सकते है जिन्होंने फेस-टु-फेस मोड में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त टीचर एजुकेशन प्रोग्राम को पूरा किया है। |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 नवंबर 2018 |
आपको बता दें कि इग्नू का बीएड कोर्स नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त है। हर साल इग्नू के बीएड कोर्स की खासी डिमांड रहती है। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री ली है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। इग्नू का बीएड प्रोग्राम हिंदी और इंग्लिश मीडियम में होता है। इस प्रोग्राम में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर ध्यान दिया गया है। इस कोर्स का मकसद कैंडिडेट में बेहतर टीचिंग क्लॉलिटी को विकसित करना है।
ऐसे करें इग्नू के बीएड कोर्स के लिए आवेदन (IGNOU B.Ed 2019)-
अगर आप इग्नू के बीएड कोर्स के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको इग्नू की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
इग्नू की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.ignou.ac.in/ पर जाएं
स्टेप-02
अब स्क्रॉल डाउन करके नीचे जाएं।
स्टेप-03
अब News and Announcements पर जाएं।
स्टेप-04
अब IGNOU invites applications for BACHELOR OF EDUCATION (B.Ed) PROGRAMME for Jan, 2019 Session पर क्लिक करें।
स्टेप-05
अब आप एक नए पेज पर होंगे यहां पर आपको https://onlineadmission.ignou.ac.in/admission/ पर क्लिक करना है और आवेदन करना है।


Click it and Unblock the Notifications











