Republic Day Speech In Hindi 2021 / गणतंत्र दिवस पर भाषण: इस साल 26 जनवरी (26 January) पर भारत 72वां गणतंत्र दिवस (India 72th Republic Day 2021) मनाएगा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की परेड (26 January Republic Day Parade 2021) और गणतंत्र दिवस पर भाषण (Gantantra Diwas Par Bhashan) दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। 26 जनवरी 1950 (26 January 1950) को भारत में संविधान (Constitution Of India) लागू हुआ था। भारत एक गणतांत्रिक देश (India Republican Country) है। गणतंत्र दिवस पर भाषण (Gantantra Diwas Par Bhashan), गणतंत्र दिवस पर निबंध (Gantantra Diwas Par Nibandh), गणतंत्र दिवस पर कविता लेखन (Gantantra Diwas Par Kavita), गणतंत्र दिवस पर शायरी (Gantantra Diwas Par Shayari), गणतंत्र दिवस की फोटो (Gantantra Diwas Photo) और गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Gantantra Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye) गूगल (Google) में लोग खूब सर्च करते हैं। लेकिन हम आपके लिए लाये हैं गणतंत्र दिवस पर बच्चों के लिए सबसे बेस्ट भाषण हिंदी में, जिसके माध्यम से आप स्कूल में स्टेज पर खड़े होकर गणतंत्र दिवस पर भाषण पढ़ सकते हैं...
बच्चों के लिए गणतंत्र दिवस पर भाषण
मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले वंदे मातरम्, भारत माता की जय कहें, उसके बाद बोलें, आदरणीय प्रधानाचार्य, मैडम सर और सभी साथियों को मेरा नमस्कार।
मेरा नाम ..... है, मैं क्लास ..... में पढ़ता हूं। जैसा कि हम सभी जानते हैं आज हम सब यहां अपने देश के बहुत ही विशेष अवसर पर गणतंत्र दिवस के लिए उपस्तिथ हुए हैं। आज भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
मैं गणतंत्र दिवस के इस बड़े अवसर पर हमारे देश के बारे में कुछ कहने के लिए काफी उत्साहित हूं। आज हम सभी अपने राष्ट्र का 71 वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए यहां आए हैं। 15 अगस्त 1947 से भारत को स्वतंत्रता मिली, जिसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारत की संविधान सभा में 24 नवंबर 1947 को भारत का संविधान पारित हुआ। लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, इसलिए हम 26 जनवरी को हर साल भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। और 24 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं।
गणतंत्र का मतलब देश में रहने वाले लोगों की सर्वोच्च शक्ति है और देश को सही दिशा में ले जाने के लिए एक राजनीतिक नेता के रूप में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने का अधिकार केवल जनता को है। इसलिए, भारत एक गणतंत्र देश है।
जहाँ हम लोग अपने नेताओं को राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, आदि के रूप में चुनते हैं। हमारे महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारी स्वतंत्रता को वापस पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने संघर्ष किया है ताकि उनकी आने वाली पीढ़ी बिना संघर्ष के जी सके और देश को आगे बढ़ा सके।
गणतंत्र दिवस कैसे मनाते हैं ?
हर साल भारत के भारत के राष्ट्रपति राजपथ हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराते हैं। भारतीय ध्वज फहराने के लिए वह एक मुख्य अतिथि होते हैं। उनके साथ अन्य देश से भी बड़े नेता मंच पर होते हैं। फिर हम सभी अपने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए खड़े होते हैं और अपना राष्ट्रगान गाते हैं जिसे एक महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा है।
शहीदों को पुष्पांजलि
भारत की संस्कृति और परंपरा को दिखाने के लिए भारत की तीनों सेना परेड में हिस्सा लेती है। इस अवस पर हम दूसरे देश के मुख्य अतिथि को भी आमंत्रित करते हैं। यह भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारतीय सशस्त्र बलों के प्रमुख कमांडर अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट पर बलिदान हुए भारतीय सैनिकों को पुष्पांजलि देते हैं।
भारत का इतिहास क्या है ?
हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों और भारतीय नेताओं के नाम महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्र शेखर आज़ाद, लाला लाजपत राय, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री आदि हैं। इन्होने भारत को आजादी दिलाने के लिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी।
देश के लिए उनके बलिदान को कोई कभी नहीं भूल सकता। इन महान अवसरों पर, हम हमेशा उन्हें याद करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं। हमें उनकी वजह से यह आज़ादी मिली। अब हम अपने राष्ट्र में स्वतंत्र रूप से रह सकते हैं।
भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे जिन्होंने कहा था कि यह बहुत दुःख की बात है कि हमें आजादी तो मिल गई लेकिन हम अब अब भी जाति, अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा से लड़ रहे हैं। हमें एक भारत श्रेष्ट भारत की तरफ बढ़ना है।
धन्यवाद...
जय हिन्द, भारत माता की जय...
Happy Republic Day 2020 Wishes गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश, कोट्स, फोटो, स्टेटस डाउनलोड
Republic Day Speech In Hindi / गणतंत्र दिवस पर भाषण हिंदी में कैसे लिखें या पढ़ें जानिए
हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं?
यह 26 जनवरी 1950 को हुआ था, भारत एक स्वतंत्र गणराज्य देश बन गया और भारत का संविधान लागू हुआ। इसलिए, हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
हम गणतंत्र दिवस कैसे मनाते हैं?
मुख्य रूप से, गणतंत्र दिवस समारोह नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रपति के सामने शानदार परेड के साथ आयोजित किया जाता है। पूरे देश में गणतंत्र दिवस स्कूलों, कार्यालयों आदि में मनाया जाता है।
भारत को गणतंत्र कब मिला?
26 जनवरी 1950 को भारत एक गणतंत्र देश बना। भारत ने 26 जनवरी 2020 को अपना 71 वां गणतंत्र दिवस मनाया।