राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से 10वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार आज खत्म होने जा रहा है। जी हाँ पिछले काफी समय से 10वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्रओं के लिए अच्छी खबर है, बतां दें कि आज राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आज (11 जून) को दोपहर 3.15 बजे ये रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर घोषित कर दिए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड की तरफ से जारी की गई अधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी आज बोर्ड ऑफिस में 10वीं के रिजल्ट जारी करेंगे। अगर आप ये रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।

आपको बता दें कि इस साल 10वीं बोर्ड में कुल 10 लाख 82 हजार 972 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा देने के बाद से ही छात्र परिणामों का इंतजार कर रहे थे। लेकिन आज उनका इंतजार खत्म हो जाएगा और बोर्ड द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर दोपहर 3.15 बजे रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। इससे पहले राजस्थान बोर्ड 12वीं के रिजल्ट घोषित कर चुका है। अभी हाल ही में 1 जून को 12वीं आर्ट्स के नतीजे जारी किए गये थे जिसमें 88.92 फिसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे। बोर्ड इससे पहले 12वीं साइंस, 12वीं कॉमर्स, 8वीं बोर्ड, और 5वीं बोर्ड की नतीजे घोषित कर चुका है। अगर आप 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करक रिजल्ट देख सकते है।
ऐसे देखें 10वीं का रिजल्ट-
स्टेप-01
सबसे पहल ऑफिसियल वेबसाइट http://rajresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
इसके बाद 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब अपना रोल नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











