Rajasthan Police Constable Result 2018: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2018 के परिणाम ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गये है। अगर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते है तो राजस्थान पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट http://police.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते है। आपको बता दें कि ये एग्जाम 14 और 15 जुलाई को राजस्थान के विभिन्न जिलों में आयोजित किया गया था। राजस्थान पुलिस ने कुल 13,142 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे। इस परीक्षा के लिए कुल 15 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था।

आपको बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फेस में किया गया था। एग्जाम के दो फेज शनिवार को हुए थे वहीं दो फेज रविवार को हुए थे। इस परीक्षा में नकल रोकने के लिए एग्जाम सेंटर्स पर 14,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गये थे। कास्टेबल की लिखित परीक्षा पास करने के बाद परीक्षार्थियों को फिजिकल परीक्षा (Physical Efficiency Test) से गुजरना होगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब Recruitments और Results पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-04
अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि भरे।
स्टेप-05
आपका रिजल्ट स्क्रिन पर आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











