Odisha 10th Result 2018: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई) ने क्लास 10वीं का रिजल्ट आज यानि 07 मई 2018 को घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में ओडिशा बोर्ड के अध्यक्ष जहानारा बेगम ने कहा था कि 10वीं बोर्ड के रिजल्ट 7 मई के दिन घोषित किए जाएंगे। 10वीं के रिजल्ट ओडिशा बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट www.bseodisha.ac.in पर उपलब्ध है।

आपको बता दें कि ओडिशा में क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी से 8 मार्च तक आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में कुल 5,90,363 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस साल 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 76.23 फीसदी रहा है। इस परीक्षा में टोटल स्टूडेंट्स में से 2,16,305 लड़के और 2,22,043 लड़कियां शामिल हुई थी। परीक्षा में कुल 13,969 स्टूडेंट अनुपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स में से 4,38,348 स्टूडेंट पास हुए है। जबकि फेल होने वाले टोटल स्टूडेंट 1,36,717 है।
ओडिशा बोर्ड की क्लास 10वीं की परीक्षा पूरे प्रदेश में कुल 2818 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार बालेश्वर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है यहां पर सबसे ज्यादा 88.28 फीसदी स्टूडेंट पास हुए है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट-
ओडिशा बोर्ड क्लास 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ओफिसियल वेबसाइट http://orissaresults.nic.in/ पर जाएं।
स्टेप-02
इसके बाद ANNUAL H.S.C EXAMINATION RESULT - 2018 ( 07-05-2018) पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करना होगा।
स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, यहां से आप रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











