NEET UG Counselling 2018: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट आज नही होगा जारी

NEET UG Counselling 2018: मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद नीट 2018 सेकंड राउंड काउंसिलिंग का रिजल्ट आज जारी नही किया जाएगा। मद्रास हाईकोर्ट ने स्टूडेंट्स को 160 ग्रेस मार्क्स देने का आदेश दिया है।

By Sudhir

NEET UG Counselling 2018: जो छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा के दूसरे दौर की काउंसलिंग के रिजल्ट इंतजार कर रहे है उनके लिए खबर है। आपको बता दें कि मेडिकल काउंसिलंग कमिटी (MMC) नीट 2018 दूसरे दौर की काउंसलिंग का रिजल्ट (NEET UG Counselling 2018 2nd allotment result) आज जारी करने जा रही थी, लेकिन बताया जा रहा है कि अब ये रिजल्ट अगले आदेश तक जारी नही किया जाएगा। दरअसल मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने बुधवार को नीट 2018 की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को 196 ग्रेस मार्क्स देने का निर्देश दिया था। जिसके बाद से सेकंड राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट आज जारी नही किया जाएगा।

NEET UG Counselling 2018: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट आज नही होगा जारी

आपको बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट ने पेपर में पूछे गए सवालों के गलत अनुवाद पर ये फैसला सुनाया है। दरअसल नीट 2018 के पेपर में गलत सवाल पूछे जाने पर स्टूडेंट्स ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर शिकायत की थी। तमिल भाषा में नीट का पेपर करीब 24,500 स्टूडेंट्स ने दिया था ये पेपर 720 अंकों का था। तमिल भाषा के पेपर में गलत अनुवाद देने पर मद्रास हाईकोर्ट ने स्टूडेंट्स को 196 ग्रेस मार्क्स देने का निर्देश दिया है।

बता दें कि याचिकाकर्ता और माकपा के राज्यसभा सांसद टी के रंगराजन ने दावा किया था कि नीट के पेपर में 49 सवालों का तमिल अनुवाद गलत किया है। जिसके बाद मद्रास हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ग्रेस मार्क्स के रूप में 196 नंबर देने का फैसला सुनाया है। मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद से मेडिकल काउंसिलंग कमिटी (MMC) ने नीट 2018 की दूसरी काउंसलिंग का रिजल्ट अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- NEET Counselling 2018: जानिए काउंसलिंग की तारीखें और महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NEET UG Counselling 2018: मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद नीट 2018 सेकंड राउंड काउंसिलिंग का रिजल्ट आज जारी नही किया जाएगा। मद्रास हाईकोर्ट ने स्टूडेंट्स को 160 ग्रेस मार्क्स देने का आदेश दिया है। After the Madras High Court order, the result of the 2018 second round counseling will not be released today. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+