सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट 5 जून 2018 को ऑफिसियल वेबसाइट http://cbseresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि NEET की परीक्षा देशभर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रेवश के लिए आयोजित की जाती है। इस बार नीट की परीक्षा में देश भर से 13,26,725 छात्र शामिल हुए थे। वहीं इस साल नीट परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 54 है। वहीं नीट 2018 में टॉप करने वाली लड़की बिहार की है। बिहार के शिवहर जिले के तरियारी प्रखंड के छोटे से गांव नरवारा की कल्पना कुमारी ने इस साल नीट के एग्जाम में ऑल इंडिया टॉप किया है। कल्पना ने नीट में 99.99 प्रतिशत अंक हासिल किए है। जानिए नीट 2018 का काउंसलिंग शेड्यूल।
नीट-2018 काउंसलिंग शेड्यूल-
-प्रथम काउंसलिंग- 12 जून - 24 जून (ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख- 3 जुलाई)
-द्वितिय काउंसलिंग- 6 जुलाई - 12 जुलाई (ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख- 22 जुलाई)
-मोप-अप राउंड काउंसलिंग- 12 अगस्त - 22 अगस्त (ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख- 26 अगस्त)
-खाली सीटों पर ट्रांसफर डीम्ड यूनिवर्सिटी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी- 27 अगस्त ( ज्वाइनिंग की आखिरी तारीख- 31 अगस्त)
नीट-2018 काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स-
-नीट 2018 एडमिट कार्ड
-नीट 2018 रैंक लेटर या AIQ रैंक लेटर
-10वीं मार्कशीट (जन्मतिथि के लिए)
-12वीं की मार्कशीट
-आईडी प्रूफ
-8 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स
-प्रोविशनल अलोटमेंट लेटर
-जाति प्रमाण पत्र
यहां देखें नीट 2018 का रिजल्ट-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://cbseresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद CBSE NEET (UG) 2018 Results पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब रोल नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें।
स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications












