अब साल में दो बार होगी NEET, JEE और UGC-NET की परीक्षाएं

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अब साल में दो बार NEET और JEE की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कई परीक्षाओं में भी बदलाव किया गया है।

By Sudhir

जो लोग NEET, JEE और UGC-NET जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल केंद्र सरकार ने इन परीक्षाओं में बड़े बदलाव किए है। सरकार की तरफ से जारी निर्देशों के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई बोर्ड) के द्वारा हर साल कंडक्ट करवाई जाने वाली नीट जेईई और यूजीसी-नेट जैसी कई परीक्षाओं को अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) करवाएगी। आपको बता दें कि इन परीक्षाओं में देश की अहम एंट्रेस परीक्षाएं शामिल है जिसमें हर साल करोड़ों छात्र-छात्राएं शामिल होते है।

अब साल में दो बार होगी NEET, JEE और UGC-NET की परीक्षाएं

अभी हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि नीट, जेईई और नेट की परीक्षाओं का आयोजन अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) करवाएगी। जो कि इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कंडक्ट करवाई जाती थी। एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने ये भी बताया कि अब इन परीक्षाओं को साल में दो बार आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा इन परीक्षाओं के समय में भी बदलाव किया गया है। जिसमें नीट की परीक्षा हर साल फरवरी और मई में करवाई जाएगी जो कि कंप्यूटर बेस्ड होगी। वहीं यूजीसी-नेट की परीक्षा दिसंबर में होगी जबकि जेईई (मेंस) की परीक्षा हर साल जनवरी और अप्रैल में करवाई जाएगी।

आपको बता दें कि इससे पहले छात्र-छात्राओं को जेईई और नीट के लिए एक साल में सिर्फ एक ही मौका मिलता था। जिससे कई विद्यार्थियों का 12वीं पास करने के बाद समय बर्बाद होता था। लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद अब साल में दो बार ये परीक्षाएं आयोजित की जाएगी जिससे विद्यार्थियों को इन परीक्षाओं को पास करने के लिए एक साल में दो अवसर मिलेंगे। बताया जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ये परीक्षाएं अगले साल यानि 2019 से करवाएगी।

ये भी पढ़ें- CTET 2018: सीटेट रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, जानिए कब करना है आवेदन

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा अब साल में दो बार NEET और JEE की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। कई परीक्षाओं में भी बदलाव किया गया है। Union HRD Minister Prakash Javadekar has said that the National Testing Agency will now conduct NEET and JEE examinations twice a year. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+