CTET 2018: सीटेट रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, जानिए कब करना है आवेदन

सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2018 की रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी है। सीटेट ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके ये जानकारी दी है।

By Sudhir

अगर आप टीचर बनना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2018 की रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी है। अभी हाल ही में सीटेट ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके इस बात की जानकारी दी है। हालाँकि नई डेट की अभी घोषणा नही की गई है लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा ऑफिसियल वेबसाइट पर की जाएगी। आपको बता दें कि ये परीक्षा कक्षा एक से आठ तक के लिए शिक्षक नियुक्त करने के लिए ली जाती है। पहले ये परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती थी लेकिन इस वर्ष से CTET की परीक्षा अब साल में एक बार ही आयोजित की जाएगी।

CTET 2018: सीटेट रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, जानिए कब करना है आवेदन

CBSE ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2018 की तारीखों की घोषणा करते हुए बताया है कि यह परीक्षा 16 सितंबर को देश के 92 शहरों में आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2018 के लिए आवेदन करना चाहता है वह ऑफिसियल वेबसाइट देखते रहे है।

योग्यता-

अगर आप सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2018 परीक्षा में शामिल होना चाहते है तो आपके पास प्राइमरी स्टेज (कक्षा 1-5) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से एलिमेंटरी एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा या डीएड या बीएड की डिग्री होने के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा एलिमेटंरी स्टेज (कक्षा 6- 8) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्षीय डिप्लोमा या डीएड या बीएड की डिग्री होने के साथ ग्रेजुएशन होना जरूरी है। (योग्यता संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट जरूर देखे।)

परीक्षा पैटर्न-

पेपर-1 - कक्षा 1 - 5 तक के शिक्षक बनने के लिए पहला पेपर देना होगा।

पेपर-2 - कक्षा 6 - 8 तक के शिक्षक बनने के लिए दूसरा पेपर देना होगा।

परीक्षा तिथि-

16 सितंबर 2018 परीक्षा समय-

पेपर-1- दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक
पेपर-2- सुबह 9.30 से दोपहर 12.00 बजे तक आवेदन

फीस-

जनरल ओबीसी- 600 रूपये (दोनों पेपर के लिए 1000 रूपये) एससी एसटी दिव्यांग- 300 रूपये (दोनों पेपर के लिए 500 रूपये)


ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन-

अगर आप सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2018 परीक्षा में शामिल होना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की तिथियां फिलहाल घोषित नही की गई है।

ऑफिसियल नोटिफिकेशन यहां देखें-

ये भी पढ़ें- एक सक्सेसफुल ब्लॉगर बनने के लिए जरूरी टिप्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2018 की रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी है। सीटेट ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी करके ये जानकारी दी है। CBSE has increased the date of registration of Central Teacher Eligibility Test 2018. CTET has given this information by issuing a notification on itsl website. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+