NEET 2nd Allotment: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें 2nd Allotment लिस्ट

NEET 2nd Allotment: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट 2018 की सेकंड राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट देखा जा सकता है।

By Sudhir

NEET 2nd Allotment: नीट 2018 की दूसरी काउंसलिंग का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाइ कोर्ट के स्थगन आदेश को हटा दिया है। इसके बाद ही नीट द्वारा दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट भी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने ओबीसी कोटे को लेकर दूसरी राउंड की काउंसलिंग पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद से सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के स्थगन आदेश को हटाते हुए कहा कि हाई कोर्ट इस तरह ग्रेस अंक नही दे सकता। सुप्रीम कोर्ट की आदेश के बाद ये स्पष्ट हो गया कि फिलहाल राज्य सरकार की 85 फीसदी सीटों पर ही ओबीसी कोटा उपलब्ध रहेगा।

NEET 2nd Allotment: दूसरे राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें 2nd Allotment लिस्ट

आपको बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट के सेकंड राउंड की काउंसलिंग पर रोक लगाने के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। केंद्र सरकार की याचिका में कहा गया था कि केंद्रीय कोटे में काउंसलिंग में ओबीसी को किसी तरह के आरक्षण का प्रावधान नही है, इसके तहत सिर्फ एससी और एसटी को ही आरक्षण दिया जा सकता है। इसके अलावा नीट 2018 पर मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच द्वारा भी एक आदेश दिया गया था जिसमें कहा गया था कि तमिल माध्यम से परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को 196 नंबर ग्रेस मार्क्स के तौर पर दिए जाएं हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को 20 जुलाई को ही रद्द कर दिया है।

अब शुरू होगी सेकंड राउंड की काउंसलिंग-

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरूवार से सेकंड राउंड की काउंसलिंग शुरू हो गई है। अगर आप सेकंड राउंड की काउंसिंग के लिए क्वालिफाई है तो काउसंलिंग में भाग ले सकते है। सेकंड राउंड की अलॉटमेंट सीटें देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-

स्टेप-01
सबसे पहले मेडिकल और डेंटल काउंसलिंग की ऑफिसियल वेबसाइट https://mcc.nic.in पर जाएं।

स्टेप-02
अब Result of Round 2 पर क्लिक करें।

स्टेप-03
सेकंड राउंड अलॉटमेंट की लिस्ट आपके सामने होगी।

ये भी पढ़ें- NEET Counselling 2018: जानिए काउंसलिंग की तारीखें और महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
NEET 2nd Allotment: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नीट 2018 की सेकंड राउंड की काउंसलिंग का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट देखा जा सकता है। After the Supreme Court order, the result of the second round of 2018 secs has been issued. RESULT OFFICIAL WEBSITE https://mcc.nic.in can be viewed. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+