महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) से 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो सकता है। जी हाँ खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि MSBSHSE 12वीं बोर्ड के रिजल्ट आज (30 मई 2018) को दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे है। आपको बता दें कि इससे पहले खबरें आई थी 12वीं का रिजल्ट 28 मई को घोषित किया जाएगा, लेकिन उस दिन रिजल्ट जारी नही किया गया था। लेकिन बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर आज दोपहर 1 बजे रिजल्ट के घोषित होने की बात कही जा रही है। अगर आप 12वीं का रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 12वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 9 डिविजनल बोर्ड पर आयोजित किया गया था जिसमें मुंबई, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, कोल्हापुर, लातूर, नागपुर, अमरावती और रत्नागिरी शामिल है। बताया जा रहा है कि 12वीं के सभी विषयों का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे तक घोषित किया जा सकता है। बता दें कि इस साल महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं परीक्षा में करीब 1485132 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिनमें साइंस के 580820, आर्ट्स के 749863, कॉमर्स के 366756 और वॉकेशनल स्ट्रीम के 57693 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बात अगर पिछले साल के 12वीं के रिजल्ट की करें तो यह 30 मई को घोषित किया गया था। अगर आप रिजल्ट देखना चाहते है तो ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते है।
ऐसे देखें महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट-
12वीं का रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://mahresult.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब अपना रोल नंबर डाले और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-04
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











