Gandhi Jayanti 2018: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149वीं जयंती है। उनका जन्म आज ही के दिन 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी कोई दार्शनिक नही थे लेकिन फिर भी उनके विचारों ने विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचा था। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए उन्होंने अपना पुरा जीवन गुजार दिया। उनका योगदान सिर्फ भारत की स्वतंत्रता तक ही सीमित नही था बल्कि अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए उन्होंने पुरे विश्व को प्रभावित किया था। यही वजह है कि उनके जन्मदिवस 2 अक्टूबर को 'अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। भारत में हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और विश्व अहिंसा दिवस मनाया जाता है। गांधीजी का पूरा जीवन अपने आप में किसी प्रेरणा से कम नही है। उनके विचार आज भी आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला सकते है। आज आपको गांधी जी के ऐसे ही 20 महान विचारों के बारे में बताने जा रहे है। तो आइये जानते है महात्मा गांधी के ऐसे ही 20 विचारों के बारे में।

महात्मा गांधी के ये 20 विचार ला सकते है आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव (Gandhi Jayanti 2018)-
1. आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
2.ऐसी आजादी का कोई मतलब नही, जिसमें गलती करने की आजादी शामिल न हो।
3.प्रसन्नता ही एकमात्र ऐसा इत्र है जिसे आप दूसरों पर छिड़कते है तो कुछ बुंदे आप पर भी पड़ती है।
4.पहले वह आप पर ध्यान नही देंगे, फिर आप पर हंसेंगे, फिर आपसे लडेंगें और तब आप जीत जाएंगे।
5.किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नही उसके चरित्र से होती है।
6.आप जो भी करते है वह कम महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप कुछ करें।
7.ऐसे जिएं जैसे कि आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।
8.डर शरीर की बीमारी नही, यह आत्मा को मारता है।
9.विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता की जननी है।
10.जो समय बचाते है वे धन बचाचे है और बचाया धन कमाए हुए धन के समान महत्वपूर्ण है।
11.हमारा स्वास्थ्य ही हमारा सच्चा धन है, अच्छे स्वास्थ्य के सामने सोने और चांदी का कोई मोल नही।
12.जहां प्रेम है वहीं जीवन है।
13.शक्ति शारीरिक क्षमता से नही आती है, बल्कि शक्ति एक अदम्य ईच्छा शक्ति से आती है।
14.किसी भी देश की महानता उस देश के पशुओं के प्रति प्रेम और व्यवहार से पता चलती है।
15.मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है, सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन।
16.विनम्रता से आप दुनिया को हिला सकते है।
17.किसी भी चीज पर विश्वास करना और उसे न जीना बेईमानी है।
18.मनुष्य अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
19.क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन है।
20.जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर होवी हो जाएगी, उस दिन दुनिया में अमन आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











