नई दिल्ली: केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल अभी हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने ऐलान किया है कि देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के 5,606 खाली पदों को जल्द ही भरा जाएगा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। लेकिन अब उम्मीद लगाई जा रही है कि ये खाली पद जल्द ही भरे जाएंगे।
आपको बता दें कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के खाली 5,606 पदों में से इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (IIT) के विभिन्न संस्थानों में ही 2,806 पद खाली है। वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 1870 पद खाली है। जबकि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में 258 पद खाली है। इन खाली पदों को अब जल्द ही भरे जाने की बात कही जा रही है।
अभी हाल ही में एचआरडी मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 'रिक्तियां कम होने वाली है और इसे भरना एक निरंतर प्रक्रिया है। सेवानिवृत्ति, इस्तीफे और छात्रों की बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के चलते रिक्तियां होती रहती है।' अधिकारी ने आगे बताया कि फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिए संस्थान विभिन्न उपाय कर रहे है जिसमें शोधार्थी, अनुबंधित, फिर से नौकरी पाने वाले, सहायक और आमंत्रित सदस्यों की सहायता ली जाती है।
आपको बता दें कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के पदों पर काफी समय से भर्ती होनी थी। लेकिन अब उम्मीद की जा रही है कि इन खाली पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।