GBSHSE SSC Result 2025: गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट कब आएगा? कैसे डाउनलोड करें जीबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट

Goa Board SSC Result 2025 Date, Time and Link: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) द्वारा 27 मार्च 2025 को शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 घोषित कर दिया गया है। जिसमें की कुल 90.64% छात्र पास हुए। HSSC परिणाम 2025 जारी होने के बाद ऐसे में कक्षा 10वीं के छात्र भी अपने परिणाम को लेकर बेहद उत्सुक हो गए हैं।

कैसे डाउनलोड करें जीबीएसएचएसई एसएससी रिजल्ट

गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 कब आएगा? GBSHSE SSC परिणाम 2025 जारी होने से संबंधित आधिकारिक तौर पर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट अप्रैल के अंत में या फिर मई 2025 के शुरुआती सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 कब हुई?

गोवा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षाएं मार्च 2025 में आयोजित की गई। घोषित तिथियों के अनुसार, गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 मार्च, 2025 से 20 मार्च, 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिसके बाद अब कक्षा 10वीं के छात्र अपने परिणाम का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

बता दें कि गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परिक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्र परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gbshse.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 कैसे चेक करें?

गोवा बोर्ड 10वीं परिणाम 2025 चेक व डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in पर जाएं।
चरण 2: स्क्रीन पर प्रदर्शित बोर्ड रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
चरण 3: अब कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: आवश्यक क्रेडेंशियल सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
चरण 5: गोवा बोर्ड 10वीं के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए गोवा बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।

नोट- गोवा बोर्ड एसएससी 10वीं परिणाम 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और रोल नंबर, स्कूल इंडेक्स और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Goa Board (GBSHSE) Class 10th result will come 2025? Learn Goa Board SSC result date, time and complete information about download links in Hindi.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+