DSSSB Recruitment 2018: यहां होगी 17500 टीचर्स की भर्ती

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अगले कुछ महीनों में 17500 टीचर्स की भर्ती होनी है। डीएसएसएसबी एमसीडी और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही है।

By Sudhir
यहां होगी 17500 टीचर्स की भर्ती

अगर आप टीचर बनकर अपना भविष्य संवारना चाहते है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है एक अच्छी खबर। जी हाँ पिछले काफी समय से टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए दिल्ली सरकार खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अगले कुछ महीनों में 17500 टीचर्स की भर्ती होनी है। आपको बता दें कि दिल्ली सबआर्डिनेट बोर्ड यानी डीएसएसएसबी एमसीडी और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में ITI वालों के लिए बंपर भर्ती

बताया जा रहा है कि इन पदों पर भर्ती के लिए जुलाई के आखिरी हफ्ते में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। ये परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, हालाँकि इससे पहले दिल्ली में टीचरों की भर्ती के लिए ऑफलाइन परीक्षा होती थी। डीएसएसएसबी ने इस बात की जानकारी हाई कोर्ट को दिए हलफनामे में दी है। आपको बता दें कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में करीब 17000 से भी ज्यादा टीचरों के पद खाली पड़े है, जिनमें दिल्ली सरकार के साढ़ें सात हजार और एमसीडी के करीब साढ़े नौ हजार पद खाली है।

पिछले काफी समय से दिल्ली में टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए ये अच्छी खबर साबित हो सकती है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने टीचरों के खाली पड़े पदों पर गेस्ट टीचर रखने की बात कही थी लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने इसकी अनुमति नही दी। हाई कोर्ट ने इस बारे में कहा कि गेस्ट टीचर रखे जा सकते है लेकिन स्थाई टीचर की नौकरी के लिए परीक्षा पास करना जरूरी है।

टीचरों की कमी को देखते हुए अब दिल्ली में करीब 17500 टीचरों की भर्ती आगामी जुलाई में शुरू होगी और बताया जा रहा है कि ऑनलाइन परीक्षा होने से जल्द रिजल्ट भी घोषित किए जाएंगे जिससे अगस्त तक इन रिक्त पदों के भरे जाने की उम्मीद है। अगर आप भी टीचर बनना चाहते है तो आपके लिए ये एक सुनहरा मौका हो सकता है।

एजुकेशन, सरकारी नौकरी, कॉलेज और करियर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए- सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अगले कुछ महीनों में 17500 टीचर्स की भर्ती होनी है। डीएसएसएसबी एमसीडी और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही है। Tell you that Delhi is preparing for the examination for recruitment in the subordinate board i.e. DSSSB MCD and Government schools in Delhi. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+