अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल डीयू ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस कटऑफ लिस्ट के अनुसार 30 जून से 7 जुलाई तक कॉलेजों में एडमिशन लिया जा सकता है। आपको बता दें कि डीयू ने दूसरी कट ऑफ लिस्ट 24 जून को जारी की थी। डीयू की 56,000 सीटों में से अब तक 33,000 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन हो चुके है।

अब तक डीयू के हिंदू कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, रामजस कॉलेज, गार्गी कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने तीसरी कट-ऑफ लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। ये कट-ऑफ लिस्ट देखने के लिए आप इन कॉलेजों की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है। पहली दो लिस्ट के बाद कई कॉलेजों ने बीकॉम ऑनर्स दखिला बंद कर दिया है। बात अगर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की करें तो इस कॉलेज की जनरल की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट अब तक जारी नही की गई है। वहीं हिंदू कॉलेज ने बीए इकोनॉमिक्स आनर्स की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट 97.50 प्रतिशत पर बंद की है। जबकि बीए इंग्लिश में 96.75 प्रतिशत कट-ऑफ गई है। किरोड़ीमल कॉलेज में बीए ऑनर्स की कट-ऑफ लिस्ट 96.75 प्रतिशत पर गई है जबकि बीए ऑनर्स इंग्लिश और बीए ऑनर्स हिस्ट्री की लिस्ट 94.5 प्रतिशत पर बंद हुई है।
बता दें कि अधिकतर सीटें पहली लिस्ट के बाद ही भर गई थी, जब पहली लिस्ट जारी की गई थी उसके बाद तीन दिनों में 15,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे जोकि पिछले सत्र के मुकाबले बहुत ज्यादा थे। पहली लिस्ट में नॉर्थ कैंपस की टॉप कॉलेजों में टॉप कोर्सेस की 70 प्रतिशत सीटें भर चुकी थी। वहीं लेडी श्री राम कॉलेज की 100 प्रतिशत सीटें भर चुकी थी जिसकी वजह से दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी नही की गई है। बताया जा रहा है कि तीसरी कट ऑफ लिस्ट तक अधिकर कॉलेजों की सीटें भर जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











