DU Admission 2018: दूसरी Cut-Off लिस्ट जारी, देखें लिस्ट

डीयू ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस कटऑफ लिस्ट के अनुसार 27 जून तक कॉलेज में एडमिशन लिया जा सकता है।

By Sudhir

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए है, दरअसल डीयू ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस कटऑफ लिस्ट के अनुसार 27 जून तक कॉलेजों में एडमिशन लिया जा सकता है। इस दूसरी कटऑफ लिस्ट में कई कोर्सेस में .25 से 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे कई कोर्सेस है जिनमें सीटें खाली है आप चाहे तो 27 जून तक इन सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते है। दूसरी कट-ऑफ लिस्ट देखने के लिए आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कोर्सेस के अनुसार लिस्ट देख सकते है या फिर नीचे दी गई लिस्ट देख सकते है।

DU Admission 2018: दूसरी Cut-Off लिस्ट जारी, देखें लिस्ट

डीयू के कॉलेज लेडी श्री राम, एमआरसीसी और हिंदू कॉलेज के अलावा कई प्रमुख कॉलेजों ने अपने कई कोर्सेस की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी नही की है। क्योंकि 19 जून को पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद सीटें भर जाने की वजह से ऐसा हुआ है। इसके अलावा कई कॉलेजो में कुछ कोर्सेस की 70 प्रतिशत सीटें भर चुकी है तो कई कोर्स के लिए अब जगह ही नही बची है।

आपको बता दें कि इस दूसरी लिस्ट में भी कई कॉलेजों ने कटऑफ व्यवहारिक ही रखा है, जिसकी वजह से एडमिशन के लिए अभी मौका है। हिंदू कॉलेज में साइंस के आठ में से सात कोर्स में दाखिले बंद हो गये है सिर्फ बीएससी बॉटनी ऑनर्स में 95 फीसदी तक दाखिला मिल सकता है। इसके अलावा लेडी श्रीराम ने बीए ऑर्नस की पहली कट-ऑफ 98.75 प्रतिशत निकाली थी, जबकि दूसरी कट-ऑफ लिस्ट 97.75 प्रतिशत निकाली है। वहीं श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने पहली कट-ऑफ में इको ऑनर्स में 98.50 प्रतिशत निकाली थी और दूसरी कट-ऑफ .25 प्रतिशत की कटौती कर 98.25 प्रतिशत रखी है। इसी तरह बीकॉम ऑनर्स की कट-ऑफ लिस्ट 97.37 प्रतिशत तक देखने को मिली है।

बता दें कि अधिकतर सीटें पहली लिस्ट के बाद ही भर गई थी, जब पहली लिस्ट जारी की गई थी उसके बाद तीन दिनों में 15,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे जोकि पिछले सत्र के मुकाबले बहुत ज्यादा थे। पहली लिस्ट में नॉर्थ कैंपस की टॉप कॉलेजों में टॉप कोर्सेस की 70 प्रतिशत सीटें भर चुकी थी। वहीं लेडी श्री राम कॉलेज की 100 प्रतिशत सीटें भर चुकी थी जिसकी वजह से दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी नही की गई है। बताया जा रहा है कि तीसरी कट ऑफ लिस्ट तक अधिकर कॉलेजों की सीटें भर जाएंगी। नीचे देखें कट-ऑफ लिस्ट-


आर्ट्स-कॉमर्स की लिस्ट-

साइंस की लिस्ट-

ये भी पढ़ें- 12वीं में फेल हो गए हैं? तो निराश न हो, करें ये बेहतरीन डिप्लोमा कोर्सेस

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
डीयू ने अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस कटऑफ लिस्ट के अनुसार 27 जून तक कॉलेज में एडमिशन लिया जा सकता है। DU has issued a second cut-off list for admission in undergraduate course. According to this cutoff list, admission can be taken in college till 27th June. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+