अगर आप दिल्ली स्थित 'यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली' में एडमिशन लेना चाहते है तो ये खबर आपके लिए है। अभी हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने प्रेस रिलीज के जरिए एडमिशन सत्र 2018-19 के बारे में जानकारी दी है। अगर आप डीयू के किसी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते है तो आवेदन कर सकते है।

स्नातक (यूजी) कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो रही है। वहीं परास्नातक (पीजी कोर्स) एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 मई और एमफिल और पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आपको इस रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी जानकारियां दाखिला पोर्टल के बुलेटिन पर दी जाएगी। यहां से आप ऑफिसियल बुलेटिन डाउनलोड करके देख सकते है।
एडमिशन संबंधित 'ओपन डेज' का आयोजन-
आपको बता दें कि हर साल डीयू में एडमिशन से संबंधित जानकारी देने के लिए डीयू ओपन डेज का आयोजन भी किया जाता है। इस बार ये आयोजन 21 मई से 29 मई के बीच किया जाएगा। रविवार को ओपन डेज का आयोजन नही किया जाएगा। ओपन डेज का आयोजन दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के गेट नंबर चार के पास स्थित कॉनफ्रेंस सेंटर में ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। यहां पर संबंधित विषयों के एक्सपर्ट छात्र-छात्राओं को एडमिशन प्रोसेज, रजिस्ट्रेशन, शेड्यूल और एडमिशन से जुड़ी अन्य जानकारी छात्रों को दी जाएंगी। अगर आप डीयू के ओपन डेज में भाग लेना चाहते है तो सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक और 12:00 से 1:30 बजे तक आ सकते है।
डीयू एडिमशन की महत्वपूर्ण तारीखें-
-अंडरग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू होंगे।
-पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए रजस्ट्रेशन 18 मई से शुरू होंगे।
-साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा के लिए रजिस्ट्रेशन 18 मई से शुरू होंगे।
-एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मई से शुरू होंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन-
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशिन के लिए आपको डीयू की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन के अनुसार सब्जेक्ट और कॉलेज पसंद करें। अब आपको डीयू के यूजी एडमिशन पोर्टल पर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से साइअप करना होगा। साइनअप के बाद आप डीयू एडमिशन पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको आवेदन फॉर्म में जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आपको आवेदन फीस जमा करनी होगी। अब आपका आवेदन हो जाएगा। इस आवेदन का आप प्रिंटआउट लेकर रख सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











