वैसे तो हमारे देश में स्कूली छात्रों को कई तरह की स्कॉलरशिप दी जाती है। लेकिन अगर कोई छात्र अमेरिका स्थित स्पेस एजेंसी नासा में जाने के लिए जरूरी 'कल्पना चावला नेशनल स्कॉलरशिप (KCNS)' दी जाती है। ये स्कॉलरशिप Educharya की तरफ से दी जाती है। Educharya एक शैक्षणिक और ई लर्निंग पोर्टल है। आपको बता दें कि कल्पना चावला हमारे देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री है। उन्ही के सम्मान में 'कल्पना चावला नेशनल स्कॉलरशिप (KCNS)' दी जाती है।
इस स्कॉलरशिप में स्कूली छात्रों को नासा कैंप में जाने का मौका मिलता है। इस स्कॉलरशिप के लिए 5वीं से 9वीं तक के छात्र आवेदन कर सकते है। इस स्कॉलरशिप के लिए हर साल ऑनलाइन आवेदन आंमत्रित किए जाते है जिसमें राज्य शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएससी बोर्ड के छात्र आवेदन कर सकते है। इस स्कॉलरशिप के तहत पहले प्राइज के रूप में टॉप 21 विद्यार्थियों को नासा कैंप में जाने का मौका मिलता है। दूसरे इनाम के रूप में 21 विद्यार्थियों को 1-1 लाख रूपये का नगद दिए जाते है। तीसरे इनाम के रूप में 21 विद्यार्थियों को 51-51 हजार रूपये और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 21 हजार रूपये की राशि दी जाती है।
स्कॉलरशिप-
पहला प्राइज- टॉप-21 विद्यार्थियों को नासा कैंप में जाने का मौका मिलेगा।
दूसरा प्राइज- टॉप-21 विद्यार्थियों को 1-1 लाख रूपये का नगद दिए जाएंगे।
तीसरा प्राइज- तीसरे इनाम के रूप में 21 विद्यार्थियों को 51-51 हजार रूपये दिए जाएंगे।
सांत्वना पुरस्कार- 21 विद्यार्थियों को 25-25 हजार रूपये दिए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन-
वे छात्र जो वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 5वीं से 9वीं क्लास में अध्ययन कर रहे है।
इन स्कूलों के छात्र कर सकते है आवेदन-
राज्य शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएससी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्ययन कर रहे छात्र आवेदन कर सकते है।
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | Educharya founded by Educlub is a venture of New Yug Edusoft Pvt. Ltd |
| ऑफिसियल वेबसाइट | http://educharya.com |
| एग्जाम का नाम | 'कल्पना चावला नेशनल स्कॉलरशिप (KCNS)' |
| योग्यता | मान्यता प्राप्त स्कूल से 6वीं, 7वीं, 8वीं और 9वीं में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी |
| आयु सीमा | न्यूनतम आयु की कोई सीमा नही |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 11 अगस्त 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 5 दिसंबर 2018 |
| KCNS एग्जाम तिथि | 10 दिसंबर 2018 |
ऐसे करें आवेदन-
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसिलय वेबसाइट http://educharya.com जाना होगा। यहां से आप 11 अगस्त 2018 से लेकर 5 दिसंबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। याद रहे आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2018 है। स्कॉलरशिप के लिए एग्जाम की तिथि 10 दिसंबर 2018 है। इसके अलावा ये स्कॉलरशिप स्कूल और फैकल्टी मैंबर को भी दी जाती है। जिसमें टीचरों को भी विद्यार्थियों के साथ नासा में जाने का मौका मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications












