CLAT 2019: अब ऑफलाइन मोड से होगी क्लेट-2019 की परीक्षा, जानिए कारण

CLAT 2019: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कंसोर्टियम की चौथी बैठक में ये फैसला लिया गया है कि 2019 से क्लेट की परीक्षा फिर से ऑफलाइन मोड से होगी। तीन सालों से क्लेट ऑनलाइन मोड से हो रही थी।

By Author

CLAT 2019: अगर आप कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2019 (CLAT 2019) देने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए है। अब क्लेट (CLAT) की परीक्षा ऑफलाइन मोड से होगी। दरअसल अभी हाल ही में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) कंसोर्टियम की चौथी बैठक में ये फैसला लिया गया है कि अब क्लेट (CLAT) की परीक्षा ऑफलाइन मोड से होगी। इस बैठक की अध्यक्षता हैदराबाद स्थित नाल्सर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर फैजान मुस्तफा ने की थी। आपको बता दें कि पिछले तीन सालों से क्लेट (CLAT) का एग्जाम ऑनलाइन मोड से होते आया है लेकिन अब 2019 से क्लेट (CLAT 2019) की परीक्षा ऑफलाइन मोड से होगी। हालाँकि एग्जाम में अभी 7 महीनों का समय है इसलिए परीक्षार्थियों के लिए ऑफलाइन मोड से टेस्ट की प्रैक्टिस करने के लिए पर्याप्त समय है।

CLAT 2019: अब ऑफलाइन मोड से होगी क्लेट-2019 की परीक्षा, जानिए कारण

ऑफलाइन मोड से कराने के पीछे का तर्क-

बताया जा रहा है कि ऑफलाइन मोड से क्लेट का एग्जाम कराने से परीक्षार्थियों को निम्न आसानी होगी-

-ऑफलाइन मोड से परीक्षा होने से अब छात्रों को हाथों में पेपर लेकर उसे एक नजर में पढ़ने में आसानी होगी जबकि ऑनलाइन मोड में ये सुविधा नही होती थी।

-ऑफलाइन मोड से अब छात्र किसी भी सेक्शन का कोई भी प्रश्न हल कर सकते है जबकि ऑनलाइन में समय लगता है।

-ऑफलाइन मोड से एग्जाम होने से परीक्षार्थियों को प्रैक्टिस के लिए कंप्यूटर की जरूरत नही पड़ेगी, ऑफलाइन मोड से एग्जाम होने से परीक्षार्थी किसी भी समय कहीं भी प्रैक्टिस कर सकेंगे।

इस दिन होगी क्लेट 2019 की परीक्षा (COMMON LAW ADMISSION TEST-2019)-

इस बार क्लेट 2019 (CLAT 2019) परीक्षा का आयोजन नेशनल नॉ यूनिर्सिटी (एनएलयू), ओडिशा द्वारा कराया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 12 मई 2019 को देश के विभिन्न शहरों में कई परीक्षा केंद्रों पर होगा। इस परीक्षा का आयोजन देश की 19 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटियों में से रोटेशन के आधार पर किसी एक के द्वारा किया जाता है। हालाँकि एग्जाम का पूरा शेड्यूल अभी जारी नही किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि एनएलयू द्वारा जल्द ही एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

एक्सपर्ट की राय-

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑफलाइन मोड से क्लेट (CLAT 2019) का एग्जाम होने से एग्जाम पैटर्न या सिलेबस में किसी तरह का बदलाव नही होगा। इसलिए छात्र-छात्राओं को तैयारी के लिए अब ऑफलाइन प्रैक्टिस पर फोकस करना होगा।

ये भी पढ़ें- Law Entrance Exam 2019: 2019 में होने वाले लॉ एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट और एग्जाम शेड्यूल

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
CLAT 2019: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कंसोर्टियम की चौथी बैठक में ये फैसला लिया गया है कि 2019 से क्लेट की परीक्षा फिर से ऑफलाइन मोड से होगी। तीन सालों से क्लेट ऑनलाइन मोड से हो रही थी। In the fourth meeting of the National Law University Consortium, it has been decided that from 2019, the CLAT will again be in offline mode. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+