AIIMS PG 2019: एम्स पीजी जुलाई 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

AIIMS PG 2019: अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा आयोजित की जाने वाली एम्स पीजी परीक्षा जुलाई 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर ज

By Author

AIIMS PG 2019 Online Registration: अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा आयोजित की जाने वाली एम्स पीजी परीक्षा जुलाई 2019 (AIIMS PG July 2019) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा के द्वारा एमडी, एमएस और एमडीएस (MD, MS, MDS) प्रोग्राम में दाखिला मिलता है। एम्स दिल्ली के अलावा देश के छह अन्य एम्स संस्थानों के पीजी पाठ्यक्रम में इस परीक्षा के द्वारा एडमिशन दिया जाता है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे है तो आपको बेसिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे केंडिडेट जो बेसिक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे उन लोगों को फाइनल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का प्रोसेस पूरा करना होता है। हालांकि फाइनल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की तारीखों की घोषणा एम्स द्वारा बाद में की जाएगी। आपको बता दें कि एम्स द्वारा पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है, पहला जनवरी सेशन और दूसरा जुलाई सेशन।

AIIMS PG 2019: एम्स पीजी जुलाई 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

आपको बता दें कि एम्स पीजी जुलाई (AIIMS PG July 2019) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होनी थी लेकिन ये प्रक्रिया बाद में 18 अक्टूबर को शुरू हुई। हालाँकि इससे पहले एम्स पीजी जनवरी के लिए आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है और ये परीक्षा 18 नवंबर 2018 को आयोजित की जाएगी। एम्स पीजी प्रवेश परीक्षा के जरिए पांच एमडीएस प्रोग्राम में दाखिला होता है और बेसिक क्लिनिकल और क्लिनिकल साइंसेज में तकरीबन 499 एमडी और एमएस की सीटों पर एडमिशन दिया जाता है।

एम्स पीजी 2019 के लिए योग्यता और शर्ते (Eligibility Criteria For AIIMS PG July 2019)-
अगर आप एम्स पीजी जुलाई 2019 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में बैठना चाहते है तो आपके पास इंडियन मेडिकल और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से एमबीबीएस या बीडीएस की डिग्री होना जरूरी है। जनरल और ओबीसी के लिए 55 प्रतिशत अंक और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। वहीं आवश्यक शर्तों के रूप में कैंडिडेट को 31 जनवरी 2019 को या उससे पहले रोटेटिंग इंटर्नशिप का एक साल पूरा होना जरूरी है।

ऐसे करें एम्स पीजी जुलाई 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन (AIIMS PG July 2019 Registration Process)-

स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://www.aiimsexams.org पर जाएं।

स्टेप-02
अब एकेडमिट कोर्से की टैब पर क्लिक करें।

स्टेप-03
अब उस कोर्स पर क्लिक करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते है।

स्टेप-04
अब आप एक नए पेज पर होंगे यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरके सबमिट करना है और ऑनलाइन फीस का भूगतान करना है।

ये भी पढ़ें- कैसे पाएं AIIMS की प्रवेश परीक्षा में सफलता

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
AIIMS PG 2019: अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा आयोजित की जाने वाली एम्स पीजी परीक्षा जुलाई 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं। Registration Process for AIIMS PG Examination, July 2019, to be organized by AIIMS has begin. Know how to apply. Check Notification, Vacancies List, Eligibility Criteria, Online Application Form, Pay Scale, Examination Dates and much more at Careerindia.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+