
ये भी पढ़ें- CBSE बोर्ड के पेपर लीक होने के बाद अब सरकार ने बदला एग्जाम का तरीका
आपको बता दें कि इस वक्त पूरे देश में सीबीएसई बोर्ड की परिक्षाएं चल रही है जिसमें 10वीं और 12वीं के छात्र शामिल हो रहे है लेकिन पिछले हफ्ते 28 मार्च को 10वीं गणित का पेपर और 12वीं इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हो गया था जिसके बाद बोर्ड ने इन दोनों पेपर के दोबारा करवाने की बात कही थी। हालाँकि पहले बताया जा रहा था कि दोबारा परीक्षा दिल्ली और हरियाणा के आस-पास के क्षेत्र में करवाई जा सकती है लेकिन अब खबरें है कि 10वीं गणित का पेपर फिर से नही होगा।
फिलहाल सीबीएसई ने 12वीं इकोनॉमिक्स के पेपर की दोबारा परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया है जो आगामी 25 अप्रैल को होगी। इसके साथ ही बोर्ड ने ये भी कहा है कि वह री-एग्जाम नही करवाने पर भी विचार कर रहा है। बोर्ड अधिकारियों का ये भी कहना है कि पेपर लीक के मामले सिर्फ दिल्ली और आस-पास के राज्यों से ही सुनने को मिले थे, इसलिए बाकी राज्यों में दोबारा परीक्षा करवाने की जरूरत नही है। आपको बता दें कि पेपर लीक की खबर को सीबीएसई और सरकार दोनों ने ही गंभीरता से लिया है और आगे इस तरह के मामले नही हो इसलिए सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में कई तरह के बदलाव किए गए है।
फिलहाल पेपर लीक की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है और इसमें कुछ लोगों के गिरफ्तार होने की भी खबर है। वहीं दिल्ली स्कूल के सीबीएसई अधिकारिक प्रभारी के.एस. राणा को सस्पेंड कर दिया गया है। री-एग्जाम की खबरों को लेकर शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने ट्वीट करके कहा कि कथित तौर पर लीक हुए 10वीं गणित के पेपर के री-एग्जाम की बात कही जा रही थी लेकिन हम आपको बता दें कि अब 10वीं गणित की परीक्षा दोबारा नही होगी।
एजुकेशन, सरकारी नौकरी, कॉलेज और करियर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए- सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी


Click it and Unblock the Notifications











