केनरा बैंक ने जारी किए PO के रिजल्ट, सिर्फ एक क्लिक से देखे रिजल्ट

केनरा बैंक पीओ के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 मार्च 2018 को किया गया था, अब इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

By Sudhir
केनरा बैंक PO रिजल्ट

जिन लोगों ने केनरा बैंक भर्ती विभाग में प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (पीओ) के एग्जाम दिए थे और काफी समय से इसके रिजल्ट के इंतजार में थे उन लोगों को बता दें कि केनरा बैंक ने पीओ के रिजल्ट जारी कर दिए है। पीओ के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 4 मार्च 2018 को किया गया था। इस रिजल्ट के बाद अब सफल उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार से गुजरना होगा। केनरा बैंक ने इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है।

आपको बता दें कि इस साल जनवरी में केनरा बैंक ने बैंकिंग और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीबीएफ) कर चुके उम्मीदवारों के लिए पीओ के पद के आवेदन आमंत्रित किए थे। रिजल्ट देखने के लिए आप केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com पर जा सकते है।

सफल हुए उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद केनरा बैंक की विभिन्न शाखाओं में प्रोबेशनरी ऑफिसर की पोस्ट दी जाएगी। ये 1 साल की ट्रेनिंग NITTE एजुकेशन इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड या फिर मणिपाल ग्लोबल एजुकेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु में होगी। फाइनल रूप से चुने गये 450 कैंडिडेट्स को 9 महीने की क्लास रूम ट्रेनिंग दी जाएगी इसके बाद 3 महीने के लिए इन कैंडिडेट्स की केनरा बैंक की अलग-अलग शाखाओं में भेजा जाएगा।

ऐसे करें रिजल्ट चेक-

स्टेप-01

स्टेप-01

सबसे पहले केनरा बैंकी की ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com पर जाएं।

स्टेप-02

स्टेप-02

अब करियर की लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-03

स्टेप-03

अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Recruitment पर क्लिक करना है।

स्टेप-04

स्टेप-04

अब दिये गए लिंक RP-2/2017 - Recruitment of Probationary Officers in JMGS-I on completion of specially designed PGDBF Course पर क्लिक करना है।

स्टेप-05

स्टेप-05

इसके बाद RP 2/2017-PROBATIONARY OFFICERS (PGDBF) - LIST OF PROVISIONALLY SELECTED CANDIDATES FOR GROUP DISCUSSION AND INTERVIEW लिंक पर क्लिक करना है। अब आपका रिजल्ट पीडीएफ फाइल में आपके सामने है।

For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

English summary
Written examination for Canara Bank PO was organized on 04 March 2018, now its result has been released. After the results the candidates will have to go through group discussion and personal interview. Canara Bank has released the information of successful candidates on their official website in this examination. It is being told that the date of interview will be released soon.
--Or--
Select a Field of Study
Select a Course
Select UPSC Exam
Select IBPS Exam
Select Entrance Exam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+