Bihar Board Class 12th Science Topper List 2024: बीएसईबी द्वारा आज, 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई है। बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए कक्षा 12वीं के टॉपर्स की भी घोषणा की है।

रिजल्ट जारी होने के बाद अब जो छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com के तहत आसानी से चेक कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा रिजल्ट 2024 इस बार कुल 87.21% रहा। जिसमें की एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है जहां लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 88.4% रहा। वहीं लड़कों का पास कुल प्रतिशत 85.6% रहा। पिछले साल बीएसईबी इंटर की परीक्षा में कुल 13,04,586 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 10,91,948 छात्र परीक्षा में पास हुए थे।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024
1. मृत्युंजय कुमार (विज्ञान) - 482 (96.20%)
2. तुषार कुमार (कला)- 482 (96.4%)
3. प्रिया कुमारी (वाणिज्य) - 478 (95.6%)
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024: साइंस स्ट्रीम टॉपर लिस्ट
साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
| रैंक | टॉपर का नाम | स्कूल | अंक % |
|---|---|---|---|
| 1 | मृत्युंजय कुमार | राजकीय उच्च विद्यालय साह इंटर कॉलेज, बढ़हरिया, सीवान | 96.2% |
| 2 | सिमरन गुप्ता | श्री यमुना चारी हाई स्कूल, दरियापुर सारण | 95.4% |
| 2 | वरुण कुमार | सिंह बाहिनी कॉलेज, सीतामढ़ी | 95.4% |
| 3 | प्रिंस कुमार | बरौली हाई स्कूल, गोपालगंज | 95.2% |
| 4 | आकृति कुमारी | एएएसडी हाई स्कूल, बरका गांव, सीवान | 95% |
| 4 | राजा कुमार | आर लाल चानन, लाखीसराय | 95% |
| 4 | सना कुमारी | 5 प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल, औरंगाबाद | 95% |
| 5 | प्रज्ञा कुमारी | भोभी हाई स्कूल, नालंदा | 94.8% |
| 5 | अनुष्का गुप्ता | एसवी कॉलेज, काहल गांव, भागलपुर | 94.8 |
| 5 | अंकिता कुमारी | श्री गणेश मथुरा उच्च विद्यालय साह इंटर कॉलेज, सीवान | 94.5% |
| 5 | प्रिंस राज | जगदीश स्कूल, चमराहरा, वैशाली | 94.8% |
बता दें कि बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2024- 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी और मात्र 29 दिनों के भीतर परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Bihar Board 12 Result Topper Prize: जानिए क्या मिलेगा बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के टॉपरों को?


Click it and Unblock the Notifications











