BDS Doctor May Get Chance To Become MBBS Doctor: अगर आप उन लोगों में से है जो MBBS की पढ़ाई करना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश BDS की पढ़ाई कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) ने एक प्रस्ताव मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) को भेजा है, अगर ये प्रस्ताव MCI द्वारा स्वीकार कर लिया जाता है तो देश में मौजूद हजारों BDS डॉक्टरों को MBBS डॉक्टर बनने का मौका मिल सकता है।
दरअसल DCI ने MCI को BDS पास करने वाले डॉक्टरों के लिए MBBS का तीन साल का ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव भेजा है। MCI इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। अगर ये प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है तो देश में MBBS डॉक्टरों की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है। आपको बता दें कि डॉक्टरों की कमी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने प्रस्तावित नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) विधेयक में भी आयुष के डॉक्टरों के लिए एक ब्रिज कोर्स का प्रस्ताव रखा था। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि MCI के पास BDS डॉक्टरों के लिए MBBS का तीन वर्षीय ब्रिज कोर्स कराने का प्रस्ताव आया है। BDS डॉक्टरों के MBBS ब्रिज कोर्स कराने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी कहा है कि फिलहाल ये प्रस्ताव DCI और MCI के बीच है इसलिए मंत्रालय की ओर से कोई टिप्पणी करना उचित नही होगा।
आपको बता दें कि टफ मेडिकल एग्जाम और कम सीटों की वजह से हर साल हजारों छात्र डेंटल एजुकेशन (BDS) का कोर्स करते है। लेकिन MBBS डॉक्टर की कमी को देखते हुए तीन वर्षीय ब्रिज कोर्स से हजारों डेंटल डॉक्टरों (BDS) को MBBS की पढ़ाई करने का मौका मिल सकता है। फिलहाल ये प्रस्ताव एमसीआई के पास है अब देखना ये है कि एमसीआई क्या फैसला लेता है।


Click it and Unblock the Notifications












