UPPSC LT Grade Admit Card: अगर आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक ग्रेजुएट परीक्षा अध्यापक प्रशिक्षित परीक्षा 2018 (UPPSC LT Grade Admit Card) देने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सहायक ग्रेजुएट अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (एलटी ग्रेड)- 2018 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभी हाल ही में UPPSC ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर UPPSC LT Grade Admit Card 2018 जारी कर दिए है। ये एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC LT Grade Admit Card) की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा एलटी ग्रेड शिक्षकों के 10768 पदों पर योग्यता धारी अभ्यर्थियों से लिखित परीक्षा के आवेदन मंगाएं गए थे। ये परीक्षता 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों में होनी है। इन 10768 पदों पर भर्ती के लिए आयोग के पास कुल 7.63 लाख आवेदन आये है। कुल 10768 पदों में से 5364 पदों पर पुरूषों की और 5404 पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे है तो UPPSC की ऑफिसियल वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलों करें।
ऐसे करें सहायक ग्रेजुएट अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (एलटी ग्रेड)- 2018 (UPPSC LT Grade Admit Card) का एडमिट कार्ड डाउनलोड-
स्टेप-01
सबसे पहले आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद बाईं साइड दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड डालकर सबमिट करें।
स्टेप-04
अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड (UPPSC LT Grade Admit Card) आपके सामने होगा।
स्टेप-05
अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकलवा लें।


Click it and Unblock the Notifications











