SSC GD Constable Application Process Delay: अभी हाल ही में एसएससी (SSC) द्वारा कांस्टेबल जीडी के 54,953 पदों पर हो रही भर्ती के आवेदन की तारीथ बढ़ा दी गई है। जी हाँ स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की सूचना दी है।

आपको बता दें कि स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में 54,953 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसके अंतर्गत 21 जुलाई 2018 से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होनी थी लेकिन कुछ टेक्निकल प्राब्लम की वजह से अब आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई से प्रारंभ होगी। आपको बता दें कि SSC GD के जरिए जिन आरक्षकों की भर्ती ती जाएगी उन्हें ITBPF, BSF, CISF, CRPF और SSB में नियुक्त किया जाएगा। अगर आप SSC GD कांस्टेबल 2018 के पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो नई तारीख 24 जुलाई 2018 से 24 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
नए पोर्टल से होंगे आवेदन-
बताया जा रहा है कि एसएससी जीडी कांस्टेबल के 54,953 पर हो रही भर्ती के आवेदन एसएसएसी के नए पोर्टल के द्वारा होंगे। अभी हाल ही में एसएससी ने आवेदन की तारीखों में भी बदलाव किया है जिसकी वजह से 24 जुलाई 2018 से इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है।
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) |
| पदों के नाम | GD Constable |
| पदों की संख्या | 54,953 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास की हो। |
| आयु सीमा | 19-23 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।) |
| आवेदन फीस | 100 रूपये (आरक्षित वर्ग को आवेदन फीस में छूट दी गई है।) |
| एक्सपीरियंस | फ्रेशर |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 24 जुलाई 2018 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 अगस्त 2018 |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 24 जुलाई 2018 से 24 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट http://ssc.nic.in पर जाना होगा और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











