SSC GD Constable 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में 54,953 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इन पदों के लिए नोटिफिकेशन आज जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि SSC GD के जरिए जिन आरक्षकों की भर्ती ती जाएगी उन्हें ITBPF, BSF, CISF, CRPF और SSB में नियुक्त किया जाएगा। अगर आप SSC GD कांस्टेबल 2018 के पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो 20 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | GD Constable |
| Organisation | स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास की हो। |
| Experience | फ्रेशर |
| Job Responsibilities | कानून व्यवस्था और सुरक्षा |
| Job Location | ऑल इंडिया |
| Industry | स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) |
| Application End Date | August 20, 2018 |
| पदों की संख्या | 54,953 |
| आयु सीमा | 19-23 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।) |
| आवेदन फीस | 100 रूपये (आरक्षित वर्ग को आवेदन फीस में छूट दी गई है।) |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 20 अगस्त 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको ऑफिसियल वेबसाइट http://ssc.nic.in पर जाना होगा और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











