Staff Selection Commission Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये सभी पद जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) और हिंदी प्राध्यापक के है। इन पदों के लिए वे लोग आवेदन कर सकते है जिन्होनें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हिंदी में ग्रेजुएशन और हिंदी में मास्टर डिग्री या संबंधित डिग्री हासिल की है। अगर आप मांगी गई योग्यता रखते है तो 22 अक्टूबर 2018 से 19 नंवबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाना होगा। आपको बता दें कि फिलहाल पदों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नही दी गई है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार (Staff Selection Commission Recruitment 2018)-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) और हिंदी प्राध्यापक |
| Organisation | स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से हिंदी में ग्रेजुएशन और हिंदी में मास्टर डिग्री या संबंधित डिग्री हासिल की हो। शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिसिलयल नोटिफिकेशन देखें। |
| Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
| Job Location | ऑल इंडिया |
| Salary Scale | 35,400 - 1,12,400 रूपये प्रतिमाह |
| Application Start Date | October 22, 2018 |
| Application End Date | November 19, 2018 |
| पदों की संख्या | पदों की संख्या के बारे में जानकारी नही दी गई है। |
| आयु सीमा | अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।) |
आवेदन फीस | 100 रूपये (एससी, एसटी, महिला और पीडब्ल्यूडी- कोई फीस नही) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा और कौशल परीक्षण के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन (Staff Selection Commission Recruitment 2018)-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2018 है। आवेदन करने के लिए आपको एसएससी की ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in/ होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब लॉगइन स्क्रीन पर जाकर New User? Register Now पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई जानकारी एंटर करनी है।
स्टेप-04
अब Save टैब पर क्लिक करें।
स्टेप-05
अब फिर से लॉगइन पेज पर जाकर लॉगइन करें और आवेदन पूरा करें।


Click it and Unblock the Notifications











