सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। हाल ही राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें प्राध्यापक (विद्यालय) के कई पदों पर वैकेंसी होने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें- भारतीय वायु सेना भर्ती 2018: ग्रप 'सी' के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
कुल 134 पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, व्याकरण, सामान्य व्याकरण, साहित्य और इतिहास के प्राध्यापको की भर्ती होनी है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है तो ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajsthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस वैकेंसी से जुड़ी जानकारी जैसे योग्यता, मानदंड, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और आयु सीमा इस प्रकार है-
ऑर्गनाइजेशन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग |
पदों के नाम | प्राध्यापक (विद्यालय) |
पदों की संख्या | 134 (हिंदी- 35, अंग्रेजी- 35, व्याकरण-20, सामान्य व्याकरण- 20, साहित्य- 20 और इतिहास- 04) |
योग्यता | सम्बंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और बीएड |
आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है। |
सैलरी | पे मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे रु. 4800/-) |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 20 अप्रैल 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 09 मई 2018 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते है तो आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
स्टेप-02
RPSC Online पर जाकर Apply Online पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-03
अब आपके सामने एप्लीकेशन पोर्टल सिलेक्शन का पेज खुलेगा। इसमें आपको Old Application Portal या New Application पोर्टल में से किसी एक को चुनना होगा।
स्टेप-04
अब इस नए पेज पर आपको Apply Online पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-05
अगर आप इस RPSC में पहले से रजिस्टर्ड है तो आपको लोगिन आई डी और पासवर्ड डालना है लेकिन अगर आप रजिस्टर्ड नही है तो आपको 'पंजीकरण करें' बटन पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
स्टेप-06
यहां पर आप आधार कार्ड से लेकर फेसबुक आईडी के द्वारा भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको इस जॉब के लिए अप्लाई करना है। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 20 अप्रैल 2018 से 09 मई 2018 तक है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां देखें-
एजुकेशन, सरकारी नौकरी, कॉलेज और करियर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए- सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी