अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा राजस्थान सरकार के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी, साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी और कई अन्य विषयों के लिए लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। अगर आप इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो 17 मई 2018 से 16 जून 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग |
| पदों के नाम | प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) |
| पदों की संख्या | करीब 5000 (जियोग्राफी- 782, इकोनोमिक्स- 129, पंजाबी- 15, राजस्थानी- 06, सोशल साइंस- 05, सोशियोलॉजी- 32, ड्राइंग- 40, म्यूजिक- 06, हिस्ट्री- 613, कॉमर्स- 118, बायोलॉजी- 166, कैमिस्ट्री- 160, होम साइंस- 54, हिंदी- 849, पोलिटिकल साइंस- 815, फिजिक्स- 187, एग्रीकल्चर- 370, मैथ्स- 193, अंग्रेजी- 304, संस्कृत- 156) |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ बीएड की डिग्री |
| आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा के आधार पर |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 17 मई 2018 से 16 जून 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलों।
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद उसके बाद Apply Online पर जाएं।
स्टेप-03
अब आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से गुजरना होगा।
स्टेप-04
रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आप इन पदों पर आवेदन कर सकते है।
स्टेप-05
आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसे भरकर सबमिट करना है और ऑनलाइन फीस का भुगतान करना है।


Click it and Unblock the Notifications











