अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में झारखंड हाई कोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 32 है। अगर आप इन पदों के लिए मांगी गई योग्यता रखते है तो 24 मई 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी के बारे में ऑफिसियल जानकारी जरूर जान लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | झारखंड हाई कोर्ट |
| पदों के नाम | पर्सनल असिस्टेंट |
| पदों की संख्या | 32 |
| शैक्षणिक योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ इंग्लिश शॉर्ट हैंड और टाइपिंग में निपुणता। शॉर्ट हैंड की स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए तथा कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए। |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
| सैलरी | 9300 - 34800 रूपये प्रतिमाह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 10 मई 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 24 मई 2018 |
| आवेदन फीस | 500 रूपये (एससी एसटी- 125 रूपये) |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलों-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://jhc.digiregister.online/ पर जाएं।
स्टेप-02
ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको REGISTRATION करने के लिए Register बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-03
अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा। जिसे भरकर रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-04
रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर से लोगिन करना होगा।
स्टेप-05
लोगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसे भरकर सबमिट करना होगा। और ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











