जिन लोगों ने इंजीनियरिंग की डिग्री ली है उन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। जी हाँ राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट इंजीनियर AEN के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक है तो अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें।
ये भी पढ़ें- एयर इंडिया में बंपर वैकेंसी, वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन
इस वैकेंसी से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है-
ऑर्गनाइजेशन का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग |
पदों के नाम | असिस्टेंट इंजीनियर AEN |
पदों की कुल संख्या | 916 |
योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री |
आयु सीमा | 21 से 40 वर्ष |
आवेदन फीस | जनरल- 350 रूपये, ओबीसी- 250 रूपये, और एससी/एसटी- 150 रूपये। |
चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और इंटरव्यू |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 30 अप्रैल 2018 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 29 मई 2018 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
जॉब लोकेशन | राजस्थान के जिले |
अधिकारिक वेबसाइट | www.rpsc.rajsthan.gov.in और www.rpsconline.rajasthan.gov.in |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 29 मई 2018 से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें।
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rpsc.rajsthan.gov.in पर जाना है।
स्टेप-02
उसके बाद RPSC Online पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
स्टेप-03
उसके बाद Old Application Portal पर क्लिक करना है।
स्टेप-04
अब इस नए पेज पर जाकर Apply Online पर क्लिक करना है।
स्टेप-05
अब आपको रजिस्ट्रेशन पेज पर जाकर पंजीकरण करें पर जाकर क्लिक करना है।
स्टेप-06
अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी एक पर क्लिक करना है आप आधार आईडी से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते है। अब आपको रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर आवेदन पत्र भरकर शुल्क जमा करना होगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां देखें-
एजुकेशन, सरकारी नौकरी, कॉलेज और करियर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए- सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी