अगर आप किसी अच्छी और सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। जी हाँ अभी हाल ही में पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने कई पदों पर बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते है तो अपनी योग्यता के अनुसार जल्द ही आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि ये सभी पद प्लानिंग ऑफिसर, असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर, वर्क मैनेजर और माइनिंग ऑफिसर के है। इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2018 है। इन पदों पर आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार है-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) |
| पदों के नाम | प्लानिंग ऑफिसर, असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर, वर्क मैनेजर और माइनिंग ऑफिसर |
| पदों की कुल संख्या | 68 (प्लानिंग ऑफिसर- 42, असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर- 08, वर्क मैनेजर- 07 और माइनिंग ऑफिसर-03, असिस्टेंट कंट्रोलर- 01, डेप्यूटी कंट्रोलर- 01, साइंटिफिक असिस्टेंट टेक्सीकोलॉजी- 03, साइंटिफिक असिस्टेंट फोटोग्राफी- 01, साइंटिफिक असिस्टेंट फिजिक्स- 01) |
| योग्यता | इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ने टाउन और कंट्री प्लानिंग में स्नातक या इसके समकक्ष किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री ली हो या फिर आर्किटेक्चर में स्नातक किया हो। |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और साक्षात्कार |
| सैलरी | 34800 रूपये प्रतिमाह |
| जॉब लोकेशन | पंजाब |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 01 मई 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 मई 2018 |
| आयु सीमा | 18 से 37 वर्ष (इसके अलावा आयु सीमा में छूट पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी) |
| आवेदन फीस | एससी एसटी ओबीसी (पंजाब के मूल निवासी)- 1125 रूपये, एक्स सर्विसमैन (पंजाब के मूल निवासी)- 500 रूपये, अन्य वर्ग और पंजाब से बाहर के लोगों के लिए- 3000 रूपये, |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है और आवेदन करना चाहते है तो पंजाब लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.ppsc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए ये स्टेप्स अपलाई करें-
स्टेप-01
सबसे पहले आपको पंजाब लोक सेवा आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट http://www.ppsc.gov.in/ पर जाना होगा।
स्टेप-02
यहां पर एक पेज खुलेगा जिसमें आपको Open Advertisement पर क्लिक करना है।
स्टेप-03
एक नया पेज खुलता है आपको यहां पर Advertisement नंबर 201817 पर क्लिक करना है।
स्टेप-04
यहां पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें Apply Online पर क्लिक करना है।
स्टेप-05
अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म होगा जिसे भरना है। और ऑनलाइन फीस का भुगतान करना है।


Click it and Unblock the Notifications











