पिछले दिनों हुई JEE Main की परीक्षा के रिजल्ट आज घोषित किए जा सकते है। जी हाँ खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जीईई मैन्स 2018 के रिजल्ट आज ऑफिसियल वेबसाइट पर घोषित किए जा सकते है। आपको बता दें कि भारतीय प्रौद्यागिकी संस्थान-संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मैन्स) हर साल सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाती है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई आज अपने अधिकारिक पोर्टल पर जेईई मैन्स के परिणाम जारी करेगा। इस बार देशभर से करीब 12 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इस परीक्षा का आयोजन देश और विदेश के करीब 112 शहरों में किया गया था। सीबीएसई ने देश के 104 शहरों के 1613 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं विदेशों में आठ केंद्रों पर इस परीक्षा का ऑफलाइन आयोजन किया गया था।

आपको बता दें कि जेईई मैन्स पेपर वन में आए अंकों के आधार पर ही जेईई के लिए ऑल इंडिया रैंक जारी की जाएगी। जिसके बाद स्टूडेंट जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल हो सकते है। इस बार मैन्स की ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन इस 8 अप्रैल 2018 को और ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 15 से 16 अप्रैल को किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी, एनआईटी और केंद्र सरकार द्वारा संचालित अन्य तकनीकी संस्थानों में इंजीनियरिंग में स्नातकीय पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश के लिए हर साल किया जाता है।
ऐसे चेक करें JEE Mains 2018 Result-
अगर आप जीईई मैन्स 2018 का रिजल्ट देखना चाहते है तो इन स्टेप्स को फॉलों करें-
-सबसे पहले जेईई मैन्स की ऑफिसियल वेबसाइट jeemain.nic.in पर जाएं।
-रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरी डिटेल्स लिखकर सबमिट करें।
-अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।


Click it and Unblock the Notifications











