अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में भारत सरकार के उपक्रम ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने ग्रेजुएट ट्रेनी और जियो साइंसेज के 1032 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको ONGC की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी सभी जानकारियां जरूर देख लें।

आइये जानते है इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी-
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) |
| पदों के नाम | ग्रेजुएट ट्रेनी और जियो साइंसेज |
| पदों की संख्या | 1032 |
| योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से BE/B.Tech/Msc/M.Tech |
| आयु सीमा | 30 वर्ष, आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 16 अप्रैल 2018 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 03 मई 2018 |
| आवेदन फीस | जनरल/ओबीसी- 370 रूपये, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी- नि:शुल्क |
| चयन प्रक्रिया | उम्मीदवारों का चयन गेट-2018 में प्रदर्शन और इंटरव्यू के आधार पर होगा। |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.ongcindia.com |
| साक्षात्कार की तिथि | 28 मई 2018 से शुरु |
ऐसे करें आवेदन-
आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट www.ongcindia.com पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.ongcindia.com पर जाएं।
स्टेप-02
उसके बाद Career पर क्लिक करें।
स्टेप-03
उसके बाद Recruitment Notice पर जाएं।
स्टेप-04
अब Recruitment of Graduate Trainees at E1 level in Engineering & Geo-Sciences posts through GATE-2018 पर क्लिक करें।
स्टेप-05
अब आप यहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां पढ़ें-


Click it and Unblock the Notifications











