
अगर आप भारतीय रेलवे का हिस्सा बनकर अपना भविष्य सवांरना चाहते है तो आपके पास सुनहरा अवसर है। दरअसल भारतीय रेलवे का हिस्सा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे वॉक-इन-इंटरव्यू से भर्ती करने जा रही है। अगर आप इन पदों के लिए योग्यता रखते है तो इंटरव्यू में भाग ले सकते है। ये सभी पद मेडिकल प्रैक्टिश्नर के है जिनमें कुल 18 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। उम्मीदवारों का चयन कॉन्ट्रेक्ट के आधार पर किया जाएगा। अगर आप इन पदों के लिए इंटरव्यू में शामिल होना चाहते है तो इससे जुड़ी जानकारी यहां से प्राप्त कर सकते है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे में फिलहाल 1 लाख के करीब भर्तियां हो रही है जिनमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2018 है।
ये भी पढ़ें- इंडियन रेलवे में 9500 पदों पर RPF की भर्ती
| ऑर्गनाइजेशन का नाम | पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे |
| पद का नाम | मेडिकल प्रैक्टिश्नर |
| पदों की संख्या | 18, बिहार- 09, असम- 09 |
| योग्यता | मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री |
| सैलरी | 95,000 - 105000 रूपये प्रतिमाह |
| आयु सीमा | 60 वर्ष |
| जॉब लोकेशन | बिहार और असम |
| आवेदन शुल्क | नि:शुल्क |
| चयन का आधार | साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर |
| इंटरव्यू तिथि | बिहार डिविजन- 17 अप्रैल 2018, असम डिविजन- 29 मार्च 2018 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | http://www.nfr.indianrailways.gov.in/ |
साक्षात्कार का पता- योग्य उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार की तिथि को सुबह 10 बजे इस पते पर पहुंचें-
चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट
एन. एफ. रेलवे
कटिहार जंक्शन- 854105
एजुकेशन, सरकारी नौकरी, कॉलेज और करियर से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए- सब्सक्राइब करें करियर इंडिया हिंदी


Click it and Unblock the Notifications











