MP High Court Recruitment 2018: अगर आप किसी सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे है तो आज हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए है। दरअसल अभी हाल ही में उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। पदों की कुल संख्या 140 है और ये सभी पद सिविल जज-II (एंट्री लेवल) के है। इन पदों पर भर्ती के लिए जरूरी योग्यता के रूप में मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट होना जरूरी है शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते है तो 5 अगस्त 2018 से 4 सितंबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। आवेदन करने से पहले इस वैकेंसी से जुड़ी ऑफिसियल जानकारी जरूर देख लें।

ऑफिसियल जानकारी इस प्रकार-
| CRITERIA | DETAILS |
| Name Of The Posts | सिविल जज-II (एंट्री लेवल) |
| Organisation | उच्च न्यायालय मध्य प्रदेश |
| Educational Qualification | मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऑफिसियल नोटिफिकेशन देख सकते है। |
| Experience | फ्रेशर और एक्सपीरियंस दोनों आवेदन कर सकते है। |
| Job Location | मध्य प्रदेश |
| Salary Scale | 27,700 - 44,770 |
| Application Start Date | August 5, 2018 |
| Application End Date | September 4, 2018 |
| पदों की संख्या | 140 |
| आयु सीमा | 21 - 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।) |
आवेदन फीस | 1000 रूपये (आरक्षित वर्ग 600 रूपये) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार |
| प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 29 सितंबर 2018 |
| मुख्य परीक्षा तिथि | बाद में अधिसूचित की जावेगी। |
ऐसे करें आवेदन-
अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते है तो 05 अगस्त 2018 से 04 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। आपको बता दें कि सिविल जज-II (एंट्री लेवल) के इन पदों पर वे ही लोग आवेदन कर सकते है जिन्होंने योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में डिग्री हासिल की है। इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको एमपी ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइटhttp://www.mponline.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें-
स्टेप-01
सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट http://www.mponline.gov.in पर जाएं।
स्टेप-02
अब सिजिटन सर्विसेज पर क्लिक करें।
स्टेप-03
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना है।
स्टेप-05
अब यहां से एमपी हाई कोर्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-06
अब सिविल जज-II (एंट्री लेवल) पर क्लिक करें और ऑनलाइन आवेदन कर फीस का भुगतान करें।


Click it and Unblock the Notifications











